ब्रेकिंग
सहरसा में 128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1280 बोतलें जब्त✦मधुबनी में आवारा कुत्तों का आतंक, 3 दर्जन से अधिक लोगों को काटा, अस्पताल में वैक्सीन की किल्लत✦बिहार BJP कोर कमिटी की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, सम्राट चौधरी और संजय सरावगी रहे मौजूद✦राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव सख्त, न्यायिक जांच और पीड़ित परिवारों को 3 डिसमिल जमीन देने की मांग✦छपरा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: BRC अकाउंटेंट राजीव गिरफ्तार, शिक्षकों के वेतन भुगतान में गड़बड़ी का आरोप✦सहरसा में 128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1280 बोतलें जब्त✦मधुबनी में आवारा कुत्तों का आतंक, 3 दर्जन से अधिक लोगों को काटा, अस्पताल में वैक्सीन की किल्लत✦बिहार BJP कोर कमिटी की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, सम्राट चौधरी और संजय सरावगी रहे मौजूद✦राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव सख्त, न्यायिक जांच और पीड़ित परिवारों को 3 डिसमिल जमीन देने की मांग✦छपरा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: BRC अकाउंटेंट राजीव गिरफ्तार, शिक्षकों के वेतन भुगतान में गड़बड़ी का आरोप

बिहार : भीषण रोड एक्सीडेंट में 3 लोगों की मौत, इलाके में मची अफरा-तफरी

MUZAFFARPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से सामने आ रही है जहां भीषण रोड एक्सीडेंट में बाइक सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद से इलाके में अफरा त

बिहार : भीषण रोड एक्सीडेंट में 3 लोगों की मौत, इलाके में मची अफरा-तफरी
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से सामने आ रही है जहां भीषण रोड एक्सीडेंट में बाइक सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद से इलाके में अफरा तफरी मच गई. मृतकों की पहचान कर ली गई है. मामले की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा परिजनों और पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है.


घटना सरैया थाना क्षेत्र की है. बताया जा रहा है कि एनएच 722 रेवा रोड में बखड़ा बिजली कार्यालय के पास सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार, कोल्हुआ पंचायत के छपतवा गांव निवासी दिनेश दास बखड़ा चौक स्थित बैंक से अपनी पत्नी बबीता देवी और  भाभी संगीता देवी के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था. 


बिजली कार्यालय के मोड़ के पास एक यूपी नम्बर की लग्जरी कार ने अनियंत्रित होकर पीछे से बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें संगीता देवी और बबीता देवी दूर जा गिरी. वहीं, दिनेश बीच सड़क पर घायल होकर छटपटाने लगा. कार में फंसी बाइक कुछ दूर तक घिसटती हुई गई और जज कोठी के पास नाले में लुढ़क गई. तभी मौका पाकर कार ड्राइवर और सवार फरार हो गया.


इस एक्सीडेंट के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई. संगीता की मौत घटनास्थल पर हो गई, जबकि इलाज के क्रम में दिनेश और उसकी पत्नी बबीता देवी की मौत हो गई. मामले की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. 

टैग्स