ब्रेकिंग
‘समझौते का हो रहा उल्लंघन, वादा पूरा नहीं किया तो सड़क पर उतरेंगे’, CJP की केंद्र सरकार को अल्टीमेटमअभी बेऊर जेल में ही रहेंगे तेज प्रताप यादव, SDJM कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कीBihar News: प्रदशर्नकारियों की जमानत के लिए नशे में धुत्त होकर जज के सामने पहुंच गये दो वकील, कोर्ट के आदेश पर हुई जांच, गिरफ्तार किये गयेएक और पेपर लीक? BAMS परीक्षा से पहले WhatsApp पर वायरल हुआ प्रश्न पत्र... गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में मचा हड़कंपबांकीपुर उपचुनाव में आरजेडी ने झोंकी पूरी ताकत, रेखा गुप्ता के समर्थन में तेजस्वी यादव का रोड शो‘समझौते का हो रहा उल्लंघन, वादा पूरा नहीं किया तो सड़क पर उतरेंगे’, CJP की केंद्र सरकार को अल्टीमेटमअभी बेऊर जेल में ही रहेंगे तेज प्रताप यादव, SDJM कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कीBihar News: प्रदशर्नकारियों की जमानत के लिए नशे में धुत्त होकर जज के सामने पहुंच गये दो वकील, कोर्ट के आदेश पर हुई जांच, गिरफ्तार किये गयेएक और पेपर लीक? BAMS परीक्षा से पहले WhatsApp पर वायरल हुआ प्रश्न पत्र... गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में मचा हड़कंपबांकीपुर उपचुनाव में आरजेडी ने झोंकी पूरी ताकत, रेखा गुप्ता के समर्थन में तेजस्वी यादव का रोड शो

बिहार में अब किसान बन गया करोड़ों का मालिक, अचानक से बैंक अकाउंट में आए 52 करोड़ रुपये

MUZAFFARPUR : बिहार में बीते कुछ दिनों से लोगों के बैंक अकाउंट में अचानक से ढेर सारे रुपये आने के कई मामले आ चुके हैं. ऐसा ही एक और मामला अब मुजफ्फरपुर जिले से सामने आया है जहां अच

बिहार में अब किसान बन गया करोड़ों का मालिक, अचानक से बैंक अकाउंट में आए 52 करोड़ रुपये
First Bihar
3 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में बीते कुछ दिनों से लोगों के बैंक अकाउंट में अचानक से ढेर सारे रुपये आने के कई मामले आ चुके हैं. ऐसा ही एक और मामला अब मुजफ्फरपुर जिले से सामने आया है जहां अचानक एक बुजुर्ग के बैंक अकाउंट में 52 करोड़ आने से लोग हैरान हैं. ये बात जंगल की आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई है. 


दरअसल, मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र के रामबहादुर शाह अपनी वृद्धा पेंशन की राशि चेक करवाने के लिए एक सीएसपी संचालक के पास गये थे. लेकिन जैसे ही खाता चेक करवाने के लिए उन्होंने अंगूठा लगाया तो सीएसपी संचालक चौंक गया, क्योंकि बुजुर्ग रामबहादुर के खाते में 52 करोड़ से अधिक रुपये थे. ये सुनकर सब हैरान हो गए कि आखिर इतनी बड़ी रकम कहां से आई. 


बुजुर्ग ने बताया कि वह खेती करके जीवन यापन करते हैं. सरकार से यही मांग करेंगे कि उस राशि से कुछ हमें भी मुहैया करा दिया जाए, जिससे हमारा बुढ़ापा गुजर जाए. वहीं इस मामले पर उनके बेटे सुजीत का कहना है कि हमारे पिताजी के खाते में 52 करोड़ से अधिक रुपये आ गए. जिसको लेकर हम लोग काफी परेशान हैं. हम किसान हैं, गरीब परिवार से हैं, सरकार द्वारा मदद की जाए. 


वहीं मामले की जानकारी पर कटरा थाने के सब इंस्पेक्टर मनोज पांडे का कहना है कि स्थानीय लोग और मीडिया के माध्यम से हमें ये जानकारी मिली है. सिंगारी के एक व्यक्ति के खाते में 52 करोड़ से अधिक राशि आ गई है. मामले में बड़े अधिकारियों का जो भी आदेश होगा उसका हम पालन करेंगे. फिलहाल जांच जारी है. 


आपको बता दें कि लोगों के बैंक अकाउंट में अचानक से रुपये आ जाने का यह मामला नया नहीं है. इससे पहले कटिहार में दो स्कूली छात्रों के बैंक अकाउंट में 960 करोड़ रुपये आने की खबर फैलने से लोग अचंभे में पड़ गए थे. हालांकि, बैंक की ओर बाद में इस खबर को तकनीकी खराबी बताया गया. वहीं खगड़िया  में एक शख्स के खाते में गलती से 5.50 लाख रुपए आ गए थे. 

टैग्स