ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बिहार के लिए राहत की खबर, मौसम विभाग ने बिहार को 'एक्सट्रीमली हेवी रेन' कैटेगरी से निकाला

PATNA : पिछले 4 दिनों से भारी बारिश का सामना कर रहे बिहार के लोगों के लिए एक राहत की खबर है। मौसम विभाग ने जो नया अपडेट रिलीज किया है उसके मुताबिक 30 सितंबर के लिए जारी पूर्वानुमान

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पिछले 4 दिनों से भारी बारिश का सामना कर रहे बिहार के लोगों के लिए एक राहत की खबर है। मौसम विभाग ने जो नया अपडेट रिलीज किया है उसके मुताबिक 30 सितंबर के लिए जारी पूर्वानुमान में बिहार को 'एक्सट्रीमली हेवी रेन' कैटेगरी से बाहर कर दिया गया है।

मौसम विभाग की तरफ से रविवार की शाम जारी किए गए वेदर बुलेटिन में बताया गया है कि 30 सितंबर को बिहार में भारी और कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। लेकिन राहत की खबर यह है कि 'एक्सट्रीमली हेवी रेनस केटेगरी से बिहार को बाहर रखा गया है। इस केटेगरी में पश्चिम बंगाल सिक्किम असम और मेघालय को जगह मिली है। 

इसका मतलब कतई नहीं है कि बिहार में फिलहाल लोगों को बारिश से निजात मिल जाएगी। सूबे में में अभी भी भारी बारिश का दौर जारी रहेगा लेकिन हालात 29 सितंबर जैसे नहीं रहेंगे। आपको बता दें कि मौसम विभाग पहले ही कह चुका है कि बिहार में 1 से 2 अक्टूबर तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें