ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: वोटिंग के बीच फॉर्च्यूनर गाड़ी से 1.17 लाख कैश बरामद, पटना पुलिस की कार्रवाईपैलेट गन के इस्तेमाल पर SOP क्या है? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा, बल प्रयोग की नीति पर भी उठाए सवालबिना MLA-MLC बने 6 महीने से अधिक समय तक मंत्री कैसे बने दीपक प्रकाश? सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से मांगा जवाबबांकीपुर उपचुनाव: ‘वोटर्स और JSP कार्यकर्ताओं को डरा-धमका रही पटना पुलिस’, प्रशांत किशोर ने लगाए गंभीर आरोपBankipur Byelection Voting: बांकीपुर में वोटिंग शुरू, 25 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद; बूथों पर उमड़े मतदाताबांकीपुर उपचुनाव: वोटिंग के बीच फॉर्च्यूनर गाड़ी से 1.17 लाख कैश बरामद, पटना पुलिस की कार्रवाईपैलेट गन के इस्तेमाल पर SOP क्या है? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा, बल प्रयोग की नीति पर भी उठाए सवालबिना MLA-MLC बने 6 महीने से अधिक समय तक मंत्री कैसे बने दीपक प्रकाश? सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से मांगा जवाबबांकीपुर उपचुनाव: ‘वोटर्स और JSP कार्यकर्ताओं को डरा-धमका रही पटना पुलिस’, प्रशांत किशोर ने लगाए गंभीर आरोपBankipur Byelection Voting: बांकीपुर में वोटिंग शुरू, 25 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद; बूथों पर उमड़े मतदाता

बिहार : सरकारी स्कूल के हेडमास्टर का बोरा बेचते वीडियो वायरल, बोले.. 10 रुपये में खरीद लो, नहीं तो सैलरी नहीं मिलेगी

KATIHAR : बिहार के कटिहार जिले से एक सरकारी टीचर का वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक सरकारी शिक्षक मिड-डे मील योजना के तहत स्कूलों में आए राशन के खाली बोरे ब

बिहार : सरकारी स्कूल के हेडमास्टर का बोरा बेचते वीडियो वायरल, बोले.. 10 रुपये में खरीद लो, नहीं तो सैलरी नहीं मिलेगी
First Bihar
2 मिनट

KATIHAR : बिहार के कटिहार जिले से एक सरकारी टीचर का वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक सरकारी शिक्षक मिड-डे मील योजना के तहत स्कूलों में आए राशन के खाली बोरे बेचते नज़र आ रहे हैं. पूछे जाने पर टीचर ने बताया कि वो सर्कार से मिले आदेश के बाद ऐसा कर रहे हैं. 


दरअसल, कटिहार के कदवा विधानसभा क्षेत्र के कदवा सौनैली बाजार में सरकारी स्कूल के एक टीचर मोहम्मद तमिजुद्दीन का मिड-डे मील के तहत आए राशन के खाली बोरे बेचने का वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. टीचर मोहम्मद तमिजुद्दीन ने बताया कि खाली बोरे की बिक्री कर इस राशि को मध्यान्ह भोजन के खाते में जमा करने का सरकार ने आदेश दिया है. 


विभागीय आदेश के खिलाफ तमीजुद्दीन ने सड़क पर अनूठे ढंग से प्रदर्शन किया है. इस दौरान उन्होंने सरकार पर कई तंज कसे. तमीजुद्दीन कटिहार के कदवा प्रखंड में एक स्कूल में प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में कार्यरत हैं. 


बता दें कि विभागीय आदेश के अनुसार मिड-डे मील के तहत वर्ष-2014-15 एवं वर्ष 2015-16 में विद्यालयों को उपलब्ध कराए गए चावल के खाली बोरे को 10 रुपया प्रति बोरा की दर से बिक्री कर उक्त राशि को जमा करने का आदेश निर्गत किया गया है. इस आदेश के तामील में शिक्षक खाली बोरे को घूम-घूम कर बेचने लगे. 


शिक्षकों की मुसीबत तब और बढ़ गई, जब बोरों का कोई खरीददार नहीं मिल रहा क्योंकि स्कूलों में जो चावल के बोरे उपलब्ध कराए गए थे, वह अधिकतर या तो कटे-फटे हैं या फिर रखे-रखे चूहों ने उसे कुतर दिया है. लोग भी 10 रुपये देकर फटे बोरे नहीं लेना चाह रहे. 

टैग्स