ब्रेकिंग
बेटी की शादी की तैयारियों का अनंत सिंह ने लिया जायजा, घुड़दौड़ के विजेता के लिए लाई गई बाइक और स्कूटी, ईनामी गाड़ियों की तस्वीरें आई सामने ✦GOPALGANJ: 6 छात्राओं को निजी खर्च पर राजगीर घुमाने वाले शिक्षक निलंबित, हेडमास्टर पर भी गिरी गाज✦पटना के Barista और Starbucks में खाद्य विभाग की छापेमारी, 15 हजार से ज्यादा का एक्सपायर्ड सामान नष्ट✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में घोड़ों की रेस, जीतने वाले को मिलेगी सफेद थार, सामने आई गाड़ी की तस्वीर✦सम्राट चौधरी के साथ चल रहे थे स्वास्थ्य मंत्री निशांत, CM की सिक्योरिटी ने धक्का देकर साइड किया✦बेटी की शादी की तैयारियों का अनंत सिंह ने लिया जायजा, घुड़दौड़ के विजेता के लिए लाई गई बाइक और स्कूटी, ईनामी गाड़ियों की तस्वीरें आई सामने ✦GOPALGANJ: 6 छात्राओं को निजी खर्च पर राजगीर घुमाने वाले शिक्षक निलंबित, हेडमास्टर पर भी गिरी गाज✦पटना के Barista और Starbucks में खाद्य विभाग की छापेमारी, 15 हजार से ज्यादा का एक्सपायर्ड सामान नष्ट✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में घोड़ों की रेस, जीतने वाले को मिलेगी सफेद थार, सामने आई गाड़ी की तस्वीर✦सम्राट चौधरी के साथ चल रहे थे स्वास्थ्य मंत्री निशांत, CM की सिक्योरिटी ने धक्का देकर साइड किया

बिहार के कई जेलों में की गयी एक साथ छापेमारी, एसडीओ और एएसपी के नेतृत्व में हुई छापेमारी, मोबाइल, चार्जर सहित कई सामान बरामद

DESK: बिहार के कई जेलों में एक साथ छापेमारी की गयी। SDO और ASP के नेतृत्व में अहले सुबह 4 बजे यह छापेमारी की गयी थी। एक साथ कई जेलों में की गयी यह छापेमारी करीब तीन घंटे तक चल

बिहार के कई जेलों में की गयी एक साथ छापेमारी, एसडीओ और एएसपी के नेतृत्व में हुई छापेमारी, मोबाइल, चार्जर सहित कई सामान बरामद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: बिहार के कई जेलों में एक साथ छापेमारी की गयी। SDO और ASP के नेतृत्व में अहले सुबह 4 बजे यह छापेमारी की गयी थी। एक साथ कई जेलों में की गयी यह छापेमारी करीब तीन घंटे तक चली। पटना के बेऊर जेल में की गयी छापेमारी में 5 मोबाइल, चार्जर, चाकू और गांजा का पुड़िया बरामद किया गया। 


मोतिहारी सेंट्रल जेल से मोबाइल सिम कार्ड और पेन ड्राइव मिला है। वही इस दौरान मुजफ्फरपुर के खुदीराम बोस सेंट्रल जेल में भी छापेमारी की गयी। एक साथ बिहार के कई जेलों में की गयी छापेमारी से जेल परिसर में हड़कंप मचा हुआ है। 


भागलपुर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र स्थित शहीद जुब्बा सहनी केंद्रीय कारा और विशेष केंद्रीय कारा में भागलपुर के डीएम सुब्रत कुमार सेन और एसएसपी निताशा गुड़िया के नेतृत्व में छापेमारी की गई। वही कैंप जेल में भी इस दौरान एसडीओ आशीष नारायण, एएसपी पूरन झा समेत कई अधिकारियों ने भी छापेमारी की। एसएसपी ने बताया कि जेल में छापेमारी के दौरान किसी प्रकार का सामान बरामद नहीं किया गया।