ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेनीबाद थाने के सब-इंस्पेक्टर, सिपाही और चौकीदार सस्पेंड, वसूली के आरोप में नपेबैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकारGOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष सेमिनार, संस्थान के विशेषज्ञों और NEET टॉपर्स ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्ररिलीज के 9 दिन पहले 'द वन' का आया ट्रेलर, तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज, फिल्म में लोक आस्था का महापर्व छठ की झलक, देखिये वीडियो BCD के धनकुबेर अधीक्षण अभियंता का आलीशान घर,पत्नी के नाम पर करोड़ो की संपत्ति, विजिलेंस रेड में और भी बहुत कुछ मिला, जानें...मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेनीबाद थाने के सब-इंस्पेक्टर, सिपाही और चौकीदार सस्पेंड, वसूली के आरोप में नपेबैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकारGOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष सेमिनार, संस्थान के विशेषज्ञों और NEET टॉपर्स ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्ररिलीज के 9 दिन पहले 'द वन' का आया ट्रेलर, तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज, फिल्म में लोक आस्था का महापर्व छठ की झलक, देखिये वीडियो BCD के धनकुबेर अधीक्षण अभियंता का आलीशान घर,पत्नी के नाम पर करोड़ो की संपत्ति, विजिलेंस रेड में और भी बहुत कुछ मिला, जानें...

जहानाबाद में भीषण रोड एक्सीडेंट, जीजा और साले की स्पॉट डेथ

JEHANABAD : इस वक्त एक ताजा खबर जहानाबाद जिले से सामने आ रही है, जहां एक भीषण रोड एक्सीडेंट में जीजा और साले की मौत हो गई है. दोनों की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया है. घरवा

जहानाबाद में भीषण रोड एक्सीडेंट, जीजा और साले की स्पॉट डेथ
First Bihar
2 मिनट

JEHANABAD : इस वक्त एक ताजा खबर जहानाबाद जिले से सामने आ रही है, जहां एक भीषण रोड एक्सीडेंट में जीजा और साले की मौत हो गई है. दोनों की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. 


घटना जहानाबाद जिले के ओकरी ओपी की है, जहां बिगहा गांव के रहने वाले मोटरसाइकिल सवार शिवि बिंद और प्रकाश बिंद की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. दोनों लोगो की पहचान कर ली गई है.  दोनों रिश्ते में साला बहनोई बताए जा रहे हैं. जानकारी मिली है कि मृतक प्रकाश बिंद अपने ससुराल थाना बिगहा से अपने साले शिवि बिंद के साथ मोटरसाइकिल से निकला था. वह घोषी थाना इलाके में अपने घर बीरूपुर जा रहा था.


इसी बीच घोषी थाना के दमौया गांव के समीप बिपरीत दिशा से आ रहे चार पहिया बाहन से दुर्घटना हो गई, जिससे मोटरसाइकिल सवार दोनों लोग रोड से काफी दूर गढ़े में जा गिरे. जिससे दोनों लोग की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना पाकर स्थानिए घोषी थाना की पुलिस मौके पर पहुँचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद भेजने की प्रक्रिया में लग गई है. 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता