ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेनीबाद थाने के सब-इंस्पेक्टर, सिपाही और चौकीदार सस्पेंड, वसूली के आरोप में नपेबैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकारGOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष सेमिनार, संस्थान के विशेषज्ञों और NEET टॉपर्स ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्ररिलीज के 9 दिन पहले 'द वन' का आया ट्रेलर, तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज, फिल्म में लोक आस्था का महापर्व छठ की झलक, देखिये वीडियो BCD के धनकुबेर अधीक्षण अभियंता का आलीशान घर,पत्नी के नाम पर करोड़ो की संपत्ति, विजिलेंस रेड में और भी बहुत कुछ मिला, जानें...मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेनीबाद थाने के सब-इंस्पेक्टर, सिपाही और चौकीदार सस्पेंड, वसूली के आरोप में नपेबैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकारGOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष सेमिनार, संस्थान के विशेषज्ञों और NEET टॉपर्स ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्ररिलीज के 9 दिन पहले 'द वन' का आया ट्रेलर, तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज, फिल्म में लोक आस्था का महापर्व छठ की झलक, देखिये वीडियो BCD के धनकुबेर अधीक्षण अभियंता का आलीशान घर,पत्नी के नाम पर करोड़ो की संपत्ति, विजिलेंस रेड में और भी बहुत कुछ मिला, जानें...

बिहार : 2 बच्चों की मौत से कोहराम, नहर में नहाने के दौरान हुआ हादसा

JEHANABAD : बिहर के जहानाबाद में आज सुबह-सुबह नाहर में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई. इस घटना के बाद से इलाके में चीख पुकार मच गई है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. ग्राम

बिहार : 2 बच्चों की मौत से कोहराम, नहर में नहाने के दौरान हुआ हादसा
First Bihar
2 मिनट

JEHANABAD : बिहर के जहानाबाद में आज सुबह-सुबह नाहर में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई. इस घटना के बाद से इलाके में चीख पुकार मच गई है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों के शवों को नहर से बाहर निकाला गया और मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है. 


मामला जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के सोलहंडा गांव की है. बताया जा रहा है कि नहर में डूबने से दो बच्चो की मौत हो गई. दोनों बच्चे आज सुबह-सुबह घर से  नहर में नहाने गए थे. नहाने के दौरान ही दोनों गहरे पानी में चले गुए और डूबने से दोनों की मौत हो गई. 


कुछ देर बाद जब ग्रामीण वहां से गुजर रहे थे तो दो बच्चों का शव पानी में तैरता देखा. इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. ग्रामीणों ने इसकी सूचना बच्चों के परिजनों को दी और अन्य लोगों की मदद से दोनों के शवों को पानी नहर से बाहर निकाला. इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. 


परिजनों ने बताया कि दोनों बच्चे अपने माता-पिता के साथ दिल्ली में रहते थे. वहीं उनके पिता मजदूरी का काम करते हैं. पूरा परिवार घर में श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने गांव आया हुआ था और आज इस घटना के बाद से घर में मातम पसर गया है. 


इधर मामले की सूचना पर पहुंची मखदुमपुर थाना की पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद भेज दिया है. पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता