ब्रेकिंग
बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी

बिहार के इस जिले में BPSC से बहाल 30 शिक्षकों ने नौकरी छोड़ी, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे

AURANGABAD: बिहार में एक तरफ जहां युवा नौकरी नहीं मिलने से परेशान हैं तो वहीं दूसरी तरफ नौकरी मिलने के बावजूद नौकरी छोड़ने पर अमादा हैं। औरंगाबाद में बीपीएससी से बहाल अबतक 30 शिक्ष

बिहार के इस जिले में BPSC से बहाल 30 शिक्षकों ने नौकरी छोड़ी, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

AURANGABAD: बिहार में एक तरफ जहां युवा नौकरी नहीं मिलने से परेशान हैं तो वहीं दूसरी तरफ नौकरी मिलने के बावजूद नौकरी छोड़ने पर अमादा हैं। औरंगाबाद में बीपीएससी से बहाल अबतक 30 शिक्षक नौकरी से इस्तीफा दे चुके हैं। गुरुवार को भी जिले के 9 टीचर्स ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।


बीपीएससी से बहाल 9 शिक्षकों ने अपना इस्तीफा जिला शिक्षा पदाधिकारी को सौंप दिया। डीईओ संग्राम सिंह ने शिक्षकों का इस्तीफा स्‍वीकार भी कर लिया है। सभी सामान्य विषय के शिक्षक थे। इस्तीफा देने वाले शिक्षकों ने नौकरी छोड़ने का कारण व्यक्तिगत बताया है। बीपीएससी से बहाल इन 9 शिक्षकों समेत जिले में अबतक 30 शिक्षक अपना इस्तीफा सौंप चुके हैं।


बताया जा रहा है कि कई शिक्षकों की पत्नियां भी शिक्षक हैं और दोनों का पदस्थापन दो जिलों में किया गया, जिसके कारण ऐसे शिक्षकों को नौकरी छोड़ना पड़ रहा हैं। कुछ दूसरे जिले के शिक्षकों का पदस्थापन घर से दूर हो गया है, जिस कारण नौकरी छोड़ रहे हैं तो कुछ की नौकरी दूसरे विभाग में लगने के कारण शिक्षक की नौकरी से इस्तीफा दे रहे हैं।


औरंगाबाद सदर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय पाठक बिगहा में पदस्थापित शिक्षक नीतू यादव, ओबरा के प्राथमिक विद्यालय चेचाढ़ी में तैनात प्रज्ञा परमिता महाराणा, देव के मध्य विद्यालय केताकी-2 में पदस्थापित ऐश्वर्य श्रीवास्तव, रफीगंज के मध्य विद्यालय अमरपुरा में कार्यरत अविनाश सिंह, मध्य विद्यालय खैरी में पदस्थापित हर्षवर्धन, प्राथमिक विद्यालय अधीन बिगहा में कार्यरत कृष्णा पांडेय, मध्य विद्यालय बलार में कार्यरत उमाकांत मिश्र, मदनपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय नथु बिगहा में कार्यरत रंधीर कुमार और प्राथमिक विद्यालय पाठक बिगहा में कार्यरत रजत यादव ने भी शिक्षक के पद से इस्‍तीफा दे दिया।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता