ब्रेकिंग
भारत-नेपाल सीमा से 24 दक्षिण कोरियाई नागरिक गिरफ्तार, टूरिस्ट वीजा पर धार्मिक गतिविधियों का आरोप✦गंगा पर बनेगा 4,250 करोड़ का मेगा ब्रिज, 30 KM तक घटेगी दूरी, पटना समेत 5 जिलों को होगा फायदा✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मेट्रो निर्माण कार्य का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦क्या है दुर्गा सप्तशती और नवरात्र में क्यों करना चाहिए इसका पाठ? जानिए 13 अध्यायों का महत्व✦बिहार में पूर्व वार्ड पार्षद के घर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत में परिवार; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस✦भारत-नेपाल सीमा से 24 दक्षिण कोरियाई नागरिक गिरफ्तार, टूरिस्ट वीजा पर धार्मिक गतिविधियों का आरोप✦गंगा पर बनेगा 4,250 करोड़ का मेगा ब्रिज, 30 KM तक घटेगी दूरी, पटना समेत 5 जिलों को होगा फायदा✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मेट्रो निर्माण कार्य का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦क्या है दुर्गा सप्तशती और नवरात्र में क्यों करना चाहिए इसका पाठ? जानिए 13 अध्यायों का महत्व✦बिहार में पूर्व वार्ड पार्षद के घर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत में परिवार; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

बिहार के हॉटस्पॉट इलाकों में बीएमपी की तैनाती, बेगूसराय और सीवान के प्रभावित गावों को किया गया सील

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां बिहार में आज जिन इलाकों से कोरोना के पॉजिटिव मरीज सामने आये हैं. उन इलाकों को फिलहाल पूरी तरह सील कर दिया गया है. इन इला

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां बिहार में आज जिन इलाकों से कोरोना के पॉजिटिव मरीज सामने आये हैं. उन इलाकों को फिलहाल पूरी तरह सील कर दिया गया है. इन इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को और भी ज्यादा दुरुस्त कर दिया गया है. बिहार पुलिस प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना हॉटस्पॉट के इन इलाकों में बिहार मिलिट्री पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है. 


बिहार पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के बेगूसराय जिले और सीवान जिले में कुछ इलाकों को पूरी तरह सील कर दिया गया है. पुलिस की ओर से यह बताया गया कि बेगूसराय के चार स्थानों को सील करने के लिए बीएमपी की 6 कंपनियां भेजी गई हैं. इस जिले में जितने भी इलाकों को हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित किया गया है. वहां बीएमपी के दो कमांडेंट और कई अफसरों को भी भेजा गया है. 


इसके साथ ही सीवान जिले में हॉट स्पॉट के तौर पर चिन्हित गांव को सील करने के लिए बीएमपी की एक कंपनी भेजी गई है. दोनों जिलों को मिलाकर 8 कंपनी बीएमपी दी गई है. बीएमपी फोर्स सिर्फ उस इलाके में तैनात रहेगी, जो हॉट स्पॉट के तौर पर चिन्हित किये गए हैं.

टैग्स