ब्रेकिंग
आरजेडी नेता के चार ठिकानों पर सेल्स टैक्स विभाग का सर्वे, कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की हुई गहन जांचBihar News: पटना के RCD कार्यपालक अभियंता को मिली सजा...सड़क निर्माण में गड़बड़ी के आरोप साबित...पटना मेट्रो का विस्तार: इस दिन से शुरू होगा मलाहीपकड़ी स्टेशन से परिचालन, समीक्षा बैठक में CM सम्राट ने दिए निर्देशBihar Transfer-Posting: इस विभाग में 107 अफसरों का तबादला, 30 जून को भी कई डिपार्टमेंट में पैमाने पर होगा ट्रांसफर-पोस्टिंग.....राबड़ी देवी ने बंगला खाली करने के लिए मांगा समय, सम्राट सरकार को पत्र लिखकर बताई वजहआरजेडी नेता के चार ठिकानों पर सेल्स टैक्स विभाग का सर्वे, कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की हुई गहन जांचBihar News: पटना के RCD कार्यपालक अभियंता को मिली सजा...सड़क निर्माण में गड़बड़ी के आरोप साबित...पटना मेट्रो का विस्तार: इस दिन से शुरू होगा मलाहीपकड़ी स्टेशन से परिचालन, समीक्षा बैठक में CM सम्राट ने दिए निर्देशBihar Transfer-Posting: इस विभाग में 107 अफसरों का तबादला, 30 जून को भी कई डिपार्टमेंट में पैमाने पर होगा ट्रांसफर-पोस्टिंग.....राबड़ी देवी ने बंगला खाली करने के लिए मांगा समय, सम्राट सरकार को पत्र लिखकर बताई वजह

मुखिया चुनाव लड़ने के लिए शख्स ने रातोंरात रचाई शादी, अब मैदान में उतरेगी नई-नवेली दुल्हन

GAYA : बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं. इसी बीच एक अजीबोगरीब मामला भी सामने आया है जहां एक युवक ने सिर्फ इस कारण से बिना लगन शादी कर ली, क्योंकि उसका जाति प्रमाण पत्र किसी क

मुखिया चुनाव लड़ने के लिए शख्स ने रातोंरात रचाई शादी, अब मैदान में उतरेगी नई-नवेली दुल्हन
First Bihar
2 मिनट

GAYA : बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं. इसी बीच एक अजीबोगरीब मामला भी सामने आया है जहां एक युवक ने सिर्फ इस कारण से बिना लगन शादी कर ली, क्योंकि उसका जाति प्रमाण पत्र किसी कारण से नहीं बन पाया था.


मामला गया जिले के खिजरसराय प्रखंड के होरमा पंचायत के बिंदौल गांव का है जहां आदित्य कुमार उर्फ राहुल कुमार नाम का एक शख्स काफी लंबे समय से पंचायत चुनाव लड़ना चाहता था लेकिन गांव का मुखिया बनने का सपना उसे पूरा होता नज़र नहीं आ रहा था. दरअसल, नामांकन के लिए जाति प्रमाण पत्र जरूरी था लेकिन उसका प्रमाण पत्र बन नहीं पाया था. कारण के तौर पर बताया गया कि जमीन से संबंधित खतियान में उसके नाम के साथ दांगी शब्द का उल्लेख नहीं है. इसलिए उनका जाति प्रमाण पत्र नहीं बन सकता है.


इसके बाद उसे एक उपाय सूझा. उसने शादी करने का फैसला कर लिया. राहुल ने बिना लगन और बैंड-बाजा के ही सूर्य मंदिर में शादी रचा ली. राहुल की पत्नी सरिता कुमारी खिजरसराय प्रखंड के नौडिहा गांव की रहने वाली है. सूर्य मंदिर में हुई इस शादी में वर-वधु दोनों पक्ष के लोग मौजूद थे. 


दरअसल, दुल्हन के पास जाति प्रमाण पत्र है. इसलिए वह चुनाव लड़ सकेगी. राहुल ने अपनी नई-नवेली पत्नी का मुखिया पद के लिए नामांकन कराने का फैसला किया है. बता दें कि राहुल चुनाव लड़ने की तैयारी को लेकर काफी दिनों से गांव-गांव, टोला-टोला घूम रहा था. लेकिन अचानक अपने जाति प्रमाण पत्र नहीं बन पाने की खबर सुनकर वह परेशान हो गया. राहुल को हर हाल में चुनाव लड़ना ही था. अब इस शादी को चुनावी शादी कहा जा रहा है और इसकी चर्चा हर तरफ हो रही है. 

टैग्स