ब्रेकिंग
बिहार पुलिस सेवा के 14 अफसरों का IPS में प्रमोशन, गृह मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन, देखिये पूरी लिस्ट✦मोदी सरकार के मंत्री ने अचानक दिया इस्तीफा, छोड़ दी राज्यसभा की भी सदस्यता✦राहुल गांधी पर ललन सिंह ने साधा निशाना, कहा..दादी के रास्ते पर चलकर देश में अराजकता की स्थिति पैदा करना चाहते हैं✦पाकिस्तानी नंबर से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लाखों की ठगी, मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी से आरोपी को दबोचा✦दुर्गा पूजा में हुड़दंगियों की खैर नहीं, ट्रैफिक रूल तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई, बिना हेलमेट घर से ना निकलें✦बिहार पुलिस सेवा के 14 अफसरों का IPS में प्रमोशन, गृह मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन, देखिये पूरी लिस्ट✦मोदी सरकार के मंत्री ने अचानक दिया इस्तीफा, छोड़ दी राज्यसभा की भी सदस्यता✦राहुल गांधी पर ललन सिंह ने साधा निशाना, कहा..दादी के रास्ते पर चलकर देश में अराजकता की स्थिति पैदा करना चाहते हैं✦पाकिस्तानी नंबर से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लाखों की ठगी, मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी से आरोपी को दबोचा✦दुर्गा पूजा में हुड़दंगियों की खैर नहीं, ट्रैफिक रूल तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई, बिना हेलमेट घर से ना निकलें

बिहार : अनियंत्रित होकर घर में घुसा ट्रक, दो महिलाओं की स्पॉट डेथ

MOTIHARI : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी से सामने आ रही है जहां एक अनियंत्रित ट्रक के घर में घुस जाने की वजह से दो लोगों की मौत हो गई. इस घटना में

बिहार : अनियंत्रित होकर घर में घुसा ट्रक, दो महिलाओं की स्पॉट डेथ
First Bihar
2 मिनट

MOTIHARI : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी से सामने आ रही है जहां एक अनियंत्रित ट्रक के घर में घुस जाने की वजह से दो लोगों की मौत हो गई. इस घटना में एक शख्स गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. 


हादसा मोतिहारी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में हुआ. मिली जानकारी के अनुसार, एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे एक घर में घुस गया. ग्रामीणों का कहना है कि सुबह-सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक अरेराज से खजुरिया की ओर जा रहा था. इसी दौरान अनियंत्रित होकर छोटू राम मुखिया के घर में घुस गया, जिसमें 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. 


मृतक की पहचान वृद्ध महिला राधिका देवी और किशोरी अमीषा कुमारी के रूप में की गई है. मृत युवती अमीषा कुमारी छपरा के किशनपुर गांव की रहने वाली थी. वह अपनी बहन के यहां भवानीपुर आयी थी. इधर जख्मी शख्स को इलाज के लिए प्रखंड के पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी रेफर कर दिया गया. 


घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और ट्रक ड्राइवर को बंधक बना लिया और मामले की सूचना पुलिस को दी. ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से घर के अंदर से दोनों शव को बाहर निकाला. आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर एसएच 74 जाम कर दिया जिससे घंटों आवागमन बाधित रहा. फिलहाल पुलिस लोगों को शांत कराने मे जुटी हुई है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rajiv Ranjan

FirstBihar संवाददाता