ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

बिहार के डॉक्टर आज हड़ताल पर, नालंदा में डॉक्टर की हत्या के विरोध में काम किया ठप

PATNA:बिहार के डॉक्टर आज सुबह 8 बजे से लेकर रात के 8 बजे तक हड़ताल पर रहेंगे. इसको लेकर आईएमए ने गुरुवार को ही एलान कर दिया था. यह हड़ताल नालंदा में डॉक्टर की हत्या के विरोध में कि

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA:बिहार के डॉक्टर आज सुबह 8 बजे से लेकर रात के 8 बजे तक हड़ताल पर रहेंगे. इसको लेकर आईएमए ने गुरुवार को ही एलान कर दिया था. यह हड़ताल नालंदा में डॉक्टर की हत्या के विरोध में किया जा रहा है. आईएमएम के उपाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि 7 मार्च को सुबह 8 बजे रात 8 बजे तक हड़ताल होगी. हड़ताल के दौरान इमरजेंसी को अलग रखा गया है. 


नालंदा ने डॉक्टर की हत्या के विरोध में हड़ताल

नालंदा में गुरुवार को अपराधियों ने डॉ. प्रियरंजन  कुमार प्रियदर्शी की ड्यूटी जाने के दौरान दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी. प्रियरंजन हरनौत प्रखंड के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोनावा में पदस्थापित थे. जबकि डेपुटेशन पर गोकुलपुर मठ स्थित पीएचसी  में कार्यरत थे.

 गुरुवार को वे ड्यूटी पर जा रहे थे उसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने रहुई थाना इलाके के निजाय मोड़ के समीप ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. उनके मौत के विरोध में ही आज बिहार के डॉक्टर हड़ताल पर गए हैं. बता दें कि हत्या के विरोध में शुक्रवार को नालंदा के डॉक्टरों ने भी कार्य का बहिष्कार कर दिया था और डॉक्टरों की सुरक्षा देने की मांग की थी.