ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

बिहार के DGP गुप्तेश्वर पांडेय हुए हाईटेक, यूट्यूब चैनल के बाद अब वेबसाइट भी बनाया

PATNA: अपने बयान और कार्यशैली से चर्चा में रहने वाले बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय और हाईटेक हो गए हैं. डीजीपी ने अपने नाम से वेबसाइट बनवाया हैं. इनके वेबसाइट पर लाइव स्ट्

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: अपने बयान और कार्यशैली से चर्चा में रहने वाले बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय और हाईटेक हो गए हैं. डीजीपी ने अपने नाम से वेबसाइट बनवाया हैं. इनके वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग की भी व्यवस्था है.

डीजीपी के साथ जुड़ सकते युवा

डीजीपी का वेबसाइट आईपीएस गुप्तेश्वर पांडेय डॉट कॉम के नाम से बना है. इस पर उनके बारे में जानकारी दी गई है. वह किस बैच के आईपीएस अधिकारी है. इसके साथ ही ज्वाइन यूथ बिग्रेड एक सेक्शन बना हुआ है. जिसमें नाम पता, मोबाइल नंबर भर कर युवा उनके साथ जुड़ सकते हैं. लेकिन नीचे शर्त दिया गया है कि किसी तरह का ज्वाइन करने वाले शख्स पर कोई अपराधिक मामला दर्ज न हो. 



नशा मुक्ति अभियान

खुद डीजीपी ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि बिहार को नशा मुक्त करने के लिए आप हमारे वेबसाइट से जुड़ सकते हैं. इसमें भी डिटेल्स देना होगा. इसके अलावे उनके पीसी का लिंक, खबरों का लिंक दिया गया है. कई कार्यक्रम का फोटो भी अपलोड है. 

पहले से ही यूट्यूब चैनल पर मौजूद

वेबसाइट से पहले गुप्तेश्वर पांडेय अपने नाम यूट्यूब चैनल भी चला रहे हैं. इस चैनल पर प्रेस कॉन्फ्रेंस और इंटरव्यू का वीडियो डाले हुए है. यहां पर इनके चाहने वाले कम नहीं है. 6 लाख 29 चैनल के सब्सक्राइबर है.

फेसबुक लाइव देते रहते हैं जानकारी

कई खास मुद्दों पर गुप्तेश्वर पांडेय अपने फेसबुक पेज पर लाइव आते हैं. इस दौरान वह मुद्दों पर बात करते हैं. हाल ही में गोपालगंज ट्रिपल मर्डर केस में हो रही कार्रवाई को लेकर भी फेसबुक लाइव आकर लोगों को जानकारी दी थी. फेसबुक पेज पर 6 लाख 60 फ्लोवर है.