ब्रेकिंग
महिला CO तो गजब की खिलाड़ी निकली! पति के अकाउंट में पैसा ली और गैरमजरूआ जमीन की कर दी जमाबंदी, दोनों पर दर्ज हुआ मुकदमा...✦बंगाल से पटना लौट रही कार टैंकर में घुसी, भीषण हादसे में 3 साल के मासूम की दर्दनाक मौत, 5 लोग गंभीर घायल✦Bihar News : मुजफ्फरपुर में बीच ओवरब्रिज पर कैसे आग का गोला बनी चलती स्कूटी? जान बचाने के लिए चालक ने लगाई छलांग, मचा हड़कंप...✦मोतिहारी में रिश्वतखोरी पर निगरानी का शिकंजा, टाउन कर्मचारी के वकील को रंगे हाथ दबोचा✦Nitish Kumar : PM मोदी के बिहार आगमन से पहले नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे CM सम्राट, कल नरेंद्र मोदी के हाथों होना है नीतीश सेतु का उद्घाटन ✦महिला CO तो गजब की खिलाड़ी निकली! पति के अकाउंट में पैसा ली और गैरमजरूआ जमीन की कर दी जमाबंदी, दोनों पर दर्ज हुआ मुकदमा...✦बंगाल से पटना लौट रही कार टैंकर में घुसी, भीषण हादसे में 3 साल के मासूम की दर्दनाक मौत, 5 लोग गंभीर घायल✦Bihar News : मुजफ्फरपुर में बीच ओवरब्रिज पर कैसे आग का गोला बनी चलती स्कूटी? जान बचाने के लिए चालक ने लगाई छलांग, मचा हड़कंप...✦मोतिहारी में रिश्वतखोरी पर निगरानी का शिकंजा, टाउन कर्मचारी के वकील को रंगे हाथ दबोचा✦Nitish Kumar : PM मोदी के बिहार आगमन से पहले नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे CM सम्राट, कल नरेंद्र मोदी के हाथों होना है नीतीश सेतु का उद्घाटन

छपरा में भीषण हादसा, आग में झुलसने से महिला और बच्चे की मौत, घर में मचा कोहराम

CHHAPRA : जिले के मढौरा और मांझी में आगलगी की भीषण घटना हुई है. इस घटना में एक मासूम बच्चे और महिला की मौत हो गई है. इस घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों

छपरा में भीषण हादसा, आग में झुलसने से महिला और बच्चे की मौत, घर में मचा कोहराम
First Bihar
2 मिनट

CHHAPRA : जिले के मढौरा और मांझी में आगलगी की भीषण घटना हुई है. इस घटना में एक मासूम बच्चे और महिला की मौत हो गई है. इस घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. परिजन प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं. 


पहली घटना छपरा के मढौरा प्रखंड की है, जहां मिर्जापुर पंचायत के बाबू के असोइया नट बस्ती में गुरुवार की दोपहर दो बजे के करीब बिजली तार में शार्ट सर्किट से आग लग गई. इस घटना में घर में सो रहे सात साल के एक मासूम की जान चली गई. घटनास्थल पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ी ने जैसे-तैसे कर आग पर काबू पाया. बताया जा रहा की आगलगी की इस घटना में तीन घर बुरी तरह जलकर राख हो गए. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एसडीओ, सीओ और मुखिया से स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग की है.


वहीं, दूसरी घटना छपरा जिले के मांझी थाना क्षेत्र की है, जहां मझनपुरा गांव में गैस चूल्हे की आग से झुलस कर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है. मिली जानकारी के अनुसार अजीत कुमार सिंह की पत्नी बेबी देवी गैस चुल्हे पर खाना बना रही थी. तभी चूल्हे की आग ने उनके कपड़े को पकड़ लिया. वह बचने के लिए चिल्लाने लगी. परिवार के अन्य लोग बचा पाते तब तक उनके पूरे बदन में आग लग चुकी थी, जिससे झुलस जाने के कारण उनकी मौत हो गई.