ब्रेकिंग
सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, दिनकर विवि-मां सीता महिला विवि की स्वीकृति, पशुपालकों के बैंक कर्ज पर ब्याज मुफ्त, और भी बहुत कुछ...कभी प्री-बोर्ड में हुए थे फेल... आज IIT-UPSC फतह कर अमेरिका में होंगे सम्मानित, पढ़िए मुजफ्फरपुर के सिटी SP की कहानीकटिहार में 12 साल की बच्ची पर खिड़की से फेंका ज्वलनशील पदार्थ, गंभीर रूप से झुलसी, पिता का भी जला हाथ बिहार में एक और जमुई जैसी घटना: परीक्षा देने जा रही छात्रा का दुपट्टा खींचकर बाइक से ले जाने की कोशिश, पुलिस ने 2 मनचलों को दबोचाबिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, दरभंगा मे 8 कट्ठा जमीन को लेकर तोड़फोड़ और गोलीबारी, एक की हालत गंभीरसम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, दिनकर विवि-मां सीता महिला विवि की स्वीकृति, पशुपालकों के बैंक कर्ज पर ब्याज मुफ्त, और भी बहुत कुछ...कभी प्री-बोर्ड में हुए थे फेल... आज IIT-UPSC फतह कर अमेरिका में होंगे सम्मानित, पढ़िए मुजफ्फरपुर के सिटी SP की कहानीकटिहार में 12 साल की बच्ची पर खिड़की से फेंका ज्वलनशील पदार्थ, गंभीर रूप से झुलसी, पिता का भी जला हाथ बिहार में एक और जमुई जैसी घटना: परीक्षा देने जा रही छात्रा का दुपट्टा खींचकर बाइक से ले जाने की कोशिश, पुलिस ने 2 मनचलों को दबोचाबिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, दरभंगा मे 8 कट्ठा जमीन को लेकर तोड़फोड़ और गोलीबारी, एक की हालत गंभीर

बिहार : कांग्रेस नेता समेत 23 लोगों पर केस, डिप्टी सीएम रेणु देवी को एस्कॉर्ट कर लौट रही गाड़ी से हुआ था हादसा

BETTIAH : बुधवार को बेतिया के कुमारबाग़ चौक पर असामाजिक तत्वों द्वारा नकारात्मक राजनीति के तहत शव को रख सड़क जाम कर यातायात प्रभावित करने के आरोप में स्थानीय थाना में चनपटिया सी

बिहार : कांग्रेस नेता समेत 23 लोगों पर केस, डिप्टी सीएम रेणु देवी को एस्कॉर्ट कर लौट रही गाड़ी से हुआ था हादसा
First Bihar
3 मिनट

BETTIAH : बुधवार को बेतिया के कुमारबाग़ चौक पर असामाजिक तत्वों द्वारा नकारात्मक राजनीति के तहत शव को रख सड़क जाम कर यातायात प्रभावित करने के आरोप में स्थानीय थाना में चनपटिया सीओ राकेश कुमार ने 23 नामजद सहित 50 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में चनपटिया के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अभिषेक रंजन, मुन्ना साह, अरविंद राय, चंद्रकिशोर सिंह, जयनारायण सिंह, शिवम पाण्डेय, सतेंद्र सिंह, अमित उर्फ अमन सिंह, सुजीत सिंह, गुड्डु साह, प्रवीण साह, राजेश सिंह समेत कुल 23 लोगों को नामजद बनाया गया है.


दर्ज प्राथमिकी के अनुसार बताया गया है कि जाम का नेतृत्व कर रहे इन सभी लोगों ने जानबूझकर भीड़ को आक्रोशित और उत्तेजीत करने के साथ-साथ पूरे मुख्यमार्ग को 5 घंटों तक अवरुद्ध कर आगजनी किया गया है, जिससे क्षेत्र में विधि-व्यवस्था की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गयी थी.अंचल अधिकारी चनपटिया के बयान पर थानाध्यक्ष राणा प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है.करीब सौ से डेढ़ सौ लोग सड़क जाम में शामिल थे.सभी की वीडियोग्राफी की गई है.


गौरतलब हो कि बगहा के मलपुरवा टेंगरहिया पुल के समीप बिहार की डिप्टी सीएम रेणु देवी के काफिले को छोड़कर वापस लौट रहे पुलिस स्कॉर्ट की जीप से कुमारबाग़ थानांतर्गत रमपुरवा ढ़ाट निवासी सुधांशु शुक्ला (48) की मौत ठोकर लगने के बाद ईलाज के दौरान हो गयी थी. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बुधवार की सुबह से ही कुमारबाग़ चौक पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन करते हुए करीब 4 घंटे तक सड़क जाम कर दिया था. सड़क जाम करने के बाद ग्रामीण मुआवजे की मांग करने लगे. सूचना पर पहुंची चार थानों की पुलिस समेत उच्चाधिकारियों के कड़ी मशक्कत कर समझाने-बुझाने के करीब 4 घंटे बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज सकी तब जाकर सड़क जाम हटा.


चनपटिया थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि कानून व्यवस्था को बिगाड़ने वालो के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाई की जाएगी. किसी भी उपद्रव के दोषियों को नही बख्शा जाएगा.

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता