ब्रेकिंग
Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम✦Guwahati Train Accident: गुवाहाटी के पास अचानक बेपटरी हुई कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस, इंजन समेत 7 डिब्बे पटरी से उतरे ...✦Anant Singh : बहन की शादी से पहले बहनोई संग दिखे अनंत सिंह के बेटे, बाढ़ में शादी की तैयारियां तेज; जानिए वेडिंग का पूरा प्लान...✦बिहार में दवा दुकानों पर बड़ी कार्रवाई! 6 दिनों में 101 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड, नकली और नशीली दवाओं के कारोबारियों में हड़कंप✦Bihar News : दादा की संपत्ति पर पोते का जन्म से अधिकार नहीं! सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जानें कब पिता बेच सकता है जमीन✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम✦Guwahati Train Accident: गुवाहाटी के पास अचानक बेपटरी हुई कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस, इंजन समेत 7 डिब्बे पटरी से उतरे ...✦Anant Singh : बहन की शादी से पहले बहनोई संग दिखे अनंत सिंह के बेटे, बाढ़ में शादी की तैयारियां तेज; जानिए वेडिंग का पूरा प्लान...✦बिहार में दवा दुकानों पर बड़ी कार्रवाई! 6 दिनों में 101 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड, नकली और नशीली दवाओं के कारोबारियों में हड़कंप✦Bihar News : दादा की संपत्ति पर पोते का जन्म से अधिकार नहीं! सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जानें कब पिता बेच सकता है जमीन

बिहार के 9 हजार से अधिक स्कूलों के कोड बदले, 16 साल बाद BSEB ने लिया बड़ा फैसला

PATNA: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानी BSEB ने बड़ा फैसला लेते हुए 9200 स्कूलों का कोड बदल दिया है। बोर्ड की तरफ से 16 साल बाद 9वीं से 12वीं तक के सभी स्कूलों को नया कोर्ड जारी क

बिहार के 9 हजार से अधिक स्कूलों के कोड बदले, 16 साल बाद BSEB ने लिया बड़ा फैसला
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानी BSEB ने बड़ा फैसला लेते हुए 9200 स्कूलों का कोड बदल दिया है। बोर्ड की तरफ से 16 साल बाद 9वीं से 12वीं तक के सभी स्कूलों को नया कोर्ड जारी कर दिया है। बिहार बोर्ड ने अंतिम बार वर्ष 2007 में जब इंटर को माध्यमिक से अलग किया गया था, तब सभी इंटर स्कूलों को नया कोर्ड दिया गया था। बोर्ड की तरफ से स्कूलों को 10 दिन का वक्त दिया गया है ताकि अगर डाटा में कोई गड़बड़ी हो तो उसे सुधार लिया जाए।


BSEB के द्वारा लगभग 16 साल के बाद राज्यभर के नौवीं और बारहवीं के कुल 9200 स्कूलों को 11 अंकों का नया कोड दिया गया है। यह कोड माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों को मिला है। इससे पहले साल 2007 में स्कूलों को 10 अंकों का कोड मिला था। अब स्कूलों की सभी गतिविधियां और बोर्ड द्वारा प्रक्रियाएं कोड 11 से दी जाएंगी। सभी स्कूलों का नया कोड BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर उपलब्ध है। स्कूल आपना कोड वेबसाइट पर जा कर बीएसईबी न्यू कोड नाम के लिंक पर जा कर देख पाएंगे। 


स्कूलों के नए कोड में अंकों के साथ-साथ अंग्रेजी के अल्फाबेट को शामिल किया गया है। इस कोड के मिलने के बाद अब स्कूलों की सारी गतिविधियों को ऑनलाइन देखा जा सकता है। किस स्कूल के पास कितनी मूलभूत सुविधाएं हैं, कितने छात्र- छात्राएं हैं, ऐसी तमाम जानकारियां एक क्लिक में बोर्ड के पास उपलब्ध हो जाएगी। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड इसके जरिए राज्यभर के स्कूलों पर एक साथ नजर रख सकेगा। 


11 अंकों के कोड से स्कूलों की पहचान हो सकेगी। पहला अंक स्कूल के स्तर को बताएगा। दूसरा अंक स्कूल में छात्र-छात्राओं या कोडेय स्कूल की जानकारी देगा। तीसरा अंक चिन्हित करेगा कि स्कूल किस अनुमंडल में हैं।चौथा अंक जिला को सबंधित करेगा। अंतिम पांच अंक स्कूल के सरकारी, गैर सरकारी, कल्याण और अल्पसंख्यक स्कूलों को दर्शाएगा। बोर्ड ने सभी स्कूलों को 10 दिन का समय दिया है ताकि वे जांच कर सकें कि सारे विवरण सही हैं या नहीं, अगर किसी प्रकार की गड़बड़ी है तो उसकी जानकारी बोर्ड को उपलब्ध कराने को कहा गया है।

टैग्स