ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

बिहार के 51 हजार राशन डीलर गए हड़ताल पर, पीओएस मशीन में अंगूठा लगाने का कर रहे विरोध

PATNA: बिहार के 51 हजार राशन डीलर बुधवार से हड़ताल पर चले गए हैं. राशन डीलरों ने पीओएस मशीन में अंगूठा लगाने का विरोध कर रहे हैं. संगठन का कहना है कि पीओएस मशीन के कारण कोरोना

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बिहार के 51 हजार राशन डीलर बुधवार से हड़ताल पर चले गए हैं. राशन डीलरों ने पीओएस मशीन में अंगूठा लगाने का विरोध कर रहे हैं. संगठन का कहना है कि पीओएस मशीन के कारण कोरोना फैला और 24 डीलरों की मौत कोरोना से हो गई है. डीलरों के हड़ताल पर जाने से गरीबों को लॉकडाउन में मिलने वाले मुफ्त अनाज पर संकट हो जाएगा. 

बेमियादी हड़ताल पर जाने के बारे में फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री ने कहा कि कोरोना संकट को लेकर गुजरात, यूपी, दिल्ली और पश्चिम बंगाल में पीओएस मशीन में अंगूठा लगाने पर रोक लगा दी गई है. लेकिन बिहार में इसका इस्तेमाल हो रहा है. जब तक रोक नहीं लगाई जाती है तब तक हड़ताल जारी रहेगा.

24 की मौत, सैकड़ों पॉजिटिव

प्रदेश महामंत्री ने कहा कि बिहार में कोरोना का संक्रमण तेजी से हो रहा है. बिहार में अब तक 24 डीलरों की मौत कोरोना से हो गई है. इसके अलावे सैकड़ों पॉजिटिव हैं.पीओएस मशीन में अंगूठा लगाने के कारण ही डीलरों में संक्रमण फैल रहा है. डीलर इसके इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं.लेकिन सरकार डीलरों की आवाज दबा रही है. 

टैग्स