ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला

Bihar News : कटिहार में अगलगी की घटना से लाखों का नुकसान, रोजी-रोटी छिन जाने से कई परिवार सड़क पर

Bihar News : कटिहार में हुई अगलगी की घटना ने इलाके में सनसनी मचाकर रख दी है, इस घटना में लाखों के नुकसान की बात सामने आई है. जिसके बाद प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग पीड़ितों के द्वारा की गई है.

Bihar News
katihar
© reporter
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Bihar News : कटिहार नगर थाना क्षेत्र के संग्राम चौक स्थित लगभग 6 से 8 दुकानों में भीषण अगलगी की घटना सामने आई है. जिससे दुकानों में रखा सारा सामान जलकर स्वाहा हो गया है और दुकानदारों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है. प्रत्यक्ष दर्शनों ने बताया है कि घटना अहले सुबह 2:00 बजे से 3:00 के बीच की है, जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने दुकानदारों को दी.


दुकानदार सूचना पाते ही मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक सारा सामान जलकर राख हो चुका था. वहीं दुकानदारों ने इसकी सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड ऑफिस को दी, इसके बाद फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर जैसे तैसे काबू पाया गया। अनुमानत इस अगलगी की घटना में दुकानदारों की करीब 6 से 8 लाख रुपए की संपत्ति जलकर स्वाहा हो गई.


वहीं दुकानदार भाइयों का कहना है कि इसी दुकान से वह अपना रोजगार चलाते थे, यह उनके परिवार का पेट पालने का एकमात्र साधन था, लेकिन इस घटना की वजह से अब वे अब सड़क पर आ गए हैं और उन्हें अब बस यही चिंता सता रही है कि आगे वह कैसे अपना जीवन यापन करेंगे.


इस अगलगी में डब्लू शेख, चंचल सिंह, सिद्धांत पासवान, निताई दे, सोनू कुमार एवं अशोक जायसवाल की दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई है. पीड़ित दुकानदारों ने जिला प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है. बताते चलें कि प्रदेश में आजकल इस तरह की अगलगी की घटनाएं काफी संख्या में सामने आ रही है. अभी आने वाले एक दो महीनें लोगों को और भी सावधानी बरतने की जरुरत है.