ब्रेकिंग
Bihar News: दिल्ली से पटना के बीच रोज चलेगी दिवाली-छठ स्पेशल ट्रेन, 6 नवंबर से होगा परिचालन; जानिए टाइमिंग और ठहराव✦Bihar News : हां गुंजन... अनंत सिंह के वायरल ऑडियो में 19 करोड़ खर्च करने का दावा, मुंगेर चुनाव में पत्नी नीलम देवी के लिए बहाया था पैसा✦Bihar News: बिहार के साढ़े तीन करोड़ कामगारों की बढ़ी कमाई, जानिए अब रोज कितने रुपये मिलेंगे✦Bihar Weather: बिहार में सुबह छाएगा धुंध का पहरा, छठ तक बढ़ेगी ठंड; दिन में धूप तो रात में सताएगी सिहरन✦खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦Bihar News: दिल्ली से पटना के बीच रोज चलेगी दिवाली-छठ स्पेशल ट्रेन, 6 नवंबर से होगा परिचालन; जानिए टाइमिंग और ठहराव✦Bihar News : हां गुंजन... अनंत सिंह के वायरल ऑडियो में 19 करोड़ खर्च करने का दावा, मुंगेर चुनाव में पत्नी नीलम देवी के लिए बहाया था पैसा✦Bihar News: बिहार के साढ़े तीन करोड़ कामगारों की बढ़ी कमाई, जानिए अब रोज कितने रुपये मिलेंगे✦Bihar Weather: बिहार में सुबह छाएगा धुंध का पहरा, छठ तक बढ़ेगी ठंड; दिन में धूप तो रात में सताएगी सिहरन✦खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों

Bihar News: बिहार में आसमान से बरसी आफत, ठनका की चपेट में आने से दो सगे भाई समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Bihar News: बिहार के कटिहार में बारिश के दौरान वज्रपात से दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। घटना कबीर मठ के पास हुई, जहां मवेशी चराने गए थे।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के कटिहार में बारिश के दौरान हुए वज्रपात की चपेट में आने से दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य शख्स बुरी तरह से झुलस गया। घटना उस वक्त हुई जब सभी लोग अपने मवेशियो को चरा रहे थे। घटना एनएच 31 के पास स्थित कबीर मठ की है।


मृतकों की पहचान दक्षिणी मुरादपुर पंचायत के तीनघरिया गांव निवासी 55 वर्षीय अखिलेश मंडल, 70 वर्षीय गोपी प्रसाद मंडल और 68 साल के धीर नारायण मंडल के रूप में हुई है। गोपी मंडल और धीर नारायण सगे भाई थे औऱ मवेशियों को चराने कबीर मठ गए थे। इसी दौरान शनिवार की दोपहर अचानक तेज बारिश शुरू हो गई।


बारिश से बचने के लिए चारों चरवाहे सड़क किनारे पीपल के पेड़ के नीचे खड़े ते, तभी ठनका गिरा और इसकी चपेट में आने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चौथा बुरी तरह से झुलस गया। जिसे आनन-फानन- में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता