ब्रेकिंग
भरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरी

Bihar News: CM नीतीश कुमार का दूसरी बार टला समेली दौरा, नई तारीख जल्द होगी घोषित; जानें... क्या है वजह?

Bihar News: बिहार के कटिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का समेली प्रखंड में होने वाला कार्यक्रम खराब मौसम और भारी बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। अनुप्पाल मंडल की प्रतिमा अनावरण और जनसभा स्थगित हुई।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज कटिहार जिले के समेली प्रखंड में प्रस्तावित दौरा खराब मौसम के चलते रद्द कर दिया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को साहित्यकार अनुप्पाल मंडल की प्रतिमा का अनावरण करना था, साथ ही एक जनसभा को भी संबोधित करने का कार्यक्रम तय था। लेकिन पटना में हो रही लगातार भारी बारिश के कारण उनकी उड़ान संभव नहीं हो सकी और कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा। 


इससे पहले भी 26 जुलाई 2025 को इसी कार्यक्रम को मौसम के कारण टाल दिया गया था। यह दूसरी बार है जब मुख्यमंत्री का समेली दौरा अंतिम क्षणों में रद्द हुआ है। कटिहार के जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने बताया “पटना में हो रही तेज बारिश और खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री की उड़ान नहीं हो पाई, इसी वजह से समेली का कार्यक्रम रद्द करना पड़ा है। प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं।”


बरारी विधायक विजय सिंह ने कहा “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेली प्रखंड कार्यालय परिसर में महान साहित्यकार अनुप्पाल मंडल की प्रतिमा का अनावरण करने आ रहे थे। इसके साथ ही आम जनता को संबोधित करने की भी तैयारी थी, लेकिन मौसम ने एक बार फिर निराश किया।”


मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर समेली प्रखंड और जिला प्रशासन ने सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, मंच निर्माण और जनसभा स्थल पर व्यापक तैयारी की थी। ग्रामीण इलाकों से भारी संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद थी लेकिन कार्यक्रम रद्द होने की सूचना मिलते ही आयोजन स्थल पर आए लोग मायूस होकर लौट गए।


प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री का यह दौरा अब नई तारीख में जल्द पुनर्निर्धारित किया जा सकता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कटिहार में शिक्षा, साहित्य, और विकास से जुड़ी योजनाओं को लेकर जनता से संवाद करना चाहते हैं।

रिपोर्ट- सोनू चौधरी