ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

कैमूर में साइबर ठगी: ATM से उड़ाए 46,500 रुपये, मामले की जांच की मांग

बिहार के कैमूर जिले में साइबर ठगों ने दुर्गावती प्रखंड समन्वयक के एटीएम कार्ड से 46,500 रुपये उड़ा लिए। पीड़ित संतोष कुमार गौतम ने भभुआ थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Bihar
साइबर ठगों के हौसले बुलंद
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KAIMUR: बिहार को साइबर अपराधियों ने जामताड़ा बनाकर रख दिया है। आए दिन कोई ना कोई इन ठगों के शिकार होकर अपनी गाढ़ी कमाई खो रहे हैं। इस बार साइबर अपराधियों ने बिहार के कैमूर में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। जहां धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। भभुआ सदर थाना क्षेत्र से महज 50 मीटर दूर एटीएम से बदमाशों ने 46,500 रुपये उड़ा लिए। 


यह पैसा दुर्गावती प्रखंड समन्वयक के एटीएम कार्ड से निकाले गये। पीड़ित ने भभुआ थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। भभुआ सदर थाने में आवेदन देने पहुंचे दुर्गावती प्रखंड समन्वयक संतोष कुमार गौतम ने बताया कि वे मूल रूप से गया जिला के रहने वाले हैं और वर्तमान में भभुआ के वार्ड नंबर 18 में रहते हैं।


उन्होंने बताया कि 17 अगस्त को पैसे निकालने के लिए उन्होंने भभुआ थाना के पास स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में अपना कार्ड डाला, लेकिन न तो पैसा निकला और न ही कार्ड बाहर आया। इसी बीच एटीएम पर लिखे एक नंबर से कॉल करने पर उन्हें एकता चौक जाने की बात कही गई, लेकिन वहां पहुंचने पर कोई वाहन या कर्मचारी मौजूद नहीं मिला।


इसके बाद उन्हें शक हुआ और तुरंत कस्टमर केयर से संपर्क कर अपना खाता ब्लॉक कराया। लेकिन तब तक पांच बार में कुल 46,500 रुपये उनके खाते से निकाल लिए गए थे। बाद में जब वे दोबारा एटीएम पहुंचे तो उनका कार्ड मशीन से बाहर निकला हुआ था और किसी और का कार्ड मशीन में फंसा हुआ मिला। संतोष कुमार गौतम का कहना है कि यह किसी शातिर साइबर गिरोह की करतूत है। उन्होंने पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। वहीं आवेदन मिलते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें