ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

बिहार का यह शूगर फ्री आम सुर्ख़ियों में, पकने तक बदलता है 16 बार रंग

MUZAFFARPUR: इन दिनों आम का सीजन चल रहा है. लोग एक से बढ़कर एक आम का स्वाद ले रहे हैं. इसी बीच बिहार के मुजफ्फरपुर में किसान भूषण सिंह के बाग का आम सुर्खियां बटोर रहा है. इस आम का स

बिहार का यह शूगर फ्री आम सुर्ख़ियों में, पकने तक बदलता है 16 बार रंग
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUZAFFARPUR: इन दिनों आम का सीजन चल रहा है. लोग एक से बढ़कर एक आम का स्वाद ले रहे हैं. इसी बीच बिहार के मुजफ्फरपुर में किसान भूषण सिंह के बाग का आम सुर्खियां बटोर रहा है. इस आम का साइज, शेप और रंग काफी अलग है. किसान का दावा है कि यह आम अन्य आमों की तुलना में इतना अलग है कि आने-जाने वाले लोग इसे एक बार रुक कर जरुर देखते हैं. यह आम शूगर फ्री आम का नाम अमेरिकन ब्यूटी है. 


मुजफ्फरपुर के मुशहरी गांव के रहने वाले किसान भूषण सिंह ने बताया कि इस खास आम के पौधे को उन्होंने पश्चिम बंगाल से लाकर करीब 6 साल पहले अपने बगीचे में लगाया. दो साल से इसमें फल लग रहे हैं. किसान का दावा है कि इसका मंजर और दाना सामान्य आम की तरह निकलता है.  लेकिन शुरू से लेकर पकने तक यह आम 16 बार अपना रंग बदलता है। पकने बाद इस आम का वजन करीब 500 ग्राम से ज्यादा का होता है.


किसान ने बताया कि पिछले साल भी पेड़ में आम आया था. लेकिन कम फल होने की वजह से चर्चा नहीं हुई थी. लेकिन इस साल काफी फल हुआ है. रश्ते से गुजरने वाले एक बार रुक कर जरुर देखते हैं. लोगों ने ही इस आम को सुर्ख़ियों में लाया है. इस आम को पकने में करीब 5 महीने का वक्त लगता है. जुलाई महीने में फल पक कर तैयार हो जायेगा. किसान ने स्वाद के बारे में बताया कि इसमें मिठास कम क्योंकि यह शुगर फ्री वेरायटी है। हालांकि इसका स्वाद बहुत अच्छा है।


किसान भूषण सिंह ने बताया कि चर्चा में आने के बाद इस आम के नए पौधे की डिमांड हो रही है. इस देखने लोग नए पौधे के बारे में पूछते हैं. वे पौधा लगाना चाहते हैं. लेकिन इसकी नर्सरी बिहार में नहीं है. हालांकि किसान ने बताया कि बिहार में इसकी नर्सरी बनाने के लिए आ किया जा रहा है. काल्ड ही इसका पौधा तैयार कर लिया जायेगा. उन्होंने यह भी बताया कि कृषि विश्वविद्यालय समस्तीपुर और राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केन्द्र मुजफ्फरपुर के वैज्ञानिकों ने इस आम का स्वाद चखा है.


टैग्स
इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें