ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

बिहार : जनशताब्दी ट्रेन के चपेट में आने से दो लोगों की मौत, एक घायल

JAHANABAD : बिहार में हादसों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं न कहीं से हादसे में लोगों की जान जाने की खबरें निकल कर सामने आती है। इसी कड़ी म

बिहार : जनशताब्दी ट्रेन के चपेट में आने से दो लोगों की मौत, एक घायल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

JAHANABAD : बिहार में हादसों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं न कहीं से हादसे में लोगों की जान जाने की खबरें निकल कर सामने आती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जहानाबाद से निकल कर सामने आ रहा है। जहां  कोर्ट स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आकर तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक बुरी तरह से घायल हो गया। 


मिली जानकारी के अनुसार, पटना से राँची जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस जहानाबाद कोर्ट स्टेशन के पास पार कर रही थी तभी दैनिक मजदूरी करने वाले तीन लोग इसकी चपटे में आकर घायल हो गए। घायलों में एक रविन दास जो कि महेवा मखदुमपुर का रहने वाला था। उसकी मौत हो गई वहीं दूसरे व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। वही विष्णु देव ओझा नामक व्यक्ति जो की बेला वीरा गांव का रहने वाला है वह गंभीर रूप से घायल है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची जिसने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया।


जिसमें से दो व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि तीसरे व्यक्ति को स्थानीय लोगों के मदद से जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया गया है। दरअसल इधर मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों का पहुंचना जारी है। मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। हाल के दिनों में ट्रेन की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। ज्यादा ट्रेन  दुर्घटना लापरवाही और अनदेखी की वजह से सामने आ रही है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें