ब्रेकिंग
‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवालजिला पार्षद पति की हत्या मामले एक्शन: लापरवाही बरतने वाले SHO और दारोगा पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंडजिला पार्षद पति की हत्या के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने SP की गाड़ी में की तोड़फोड़; आधा दर्जन पुलिस वैन को किया क्षतिग्रस्तBihar Government : थोड़ी देर में CM सचिवालय में जुटेंगे मंत्री, सम्राट चौधरी ने अचानक क्यों बुलाई बैठक? सामने आई बड़ी वजहBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहाली‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवालजिला पार्षद पति की हत्या मामले एक्शन: लापरवाही बरतने वाले SHO और दारोगा पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंडजिला पार्षद पति की हत्या के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने SP की गाड़ी में की तोड़फोड़; आधा दर्जन पुलिस वैन को किया क्षतिग्रस्तBihar Government : थोड़ी देर में CM सचिवालय में जुटेंगे मंत्री, सम्राट चौधरी ने अचानक क्यों बुलाई बैठक? सामने आई बड़ी वजहBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहाली

Bihar Land News: जमीन की जमाबंदी में हो रहा बड़ा खेल, अब सरकार ने बनाया ख़ास प्लान; जानिए क्या है ख़ास

Bihar Land News: बिहार में जमीन की जमाबंदी में बड़े खेल की शिकायत राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को मिली है. अब इसकी जांच सीओ को सौंपी गयी है.आइये जानते हैं की पूरी खबर क्या है

Bihar Land News
Bihar Land News
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bihar Land News: बिहार के अंदर जमीन सर्वे का काम चल रहा है। ऐसे में हर दिन कोई न कोई ऐसी खबर निकल कर सामने आती ही रहती है जिसको लेकर चर्चा का बाजार काफी गर्म हो जाता है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जमाबंदी से जुड़ा हुआ सामने आया है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरी खबर 


दरअसल, बिहार में जमीन की जमाबंदी करने में बड़ा खेल सामने आया है। दाखिल खारिज की प्रक्रिया अपनाये बिना ही रजिस्टर-2 में जमाबंदी करने की शिकायतें लगातार मिल रही है। साथ ही इसे ऑनलाइन किए जाने के लिए छूटा हुआ बताकर फिर ऑनलाइन किया जा रहा है।  राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने इस मामले मे जांच की जिम्मेदारी अंचल अधिकारियों को दी है।  पूरे खेल का पता जांच में चलेगा और गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की तैयारी चल रही है। 


बताया जा रहा है कि, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने तमाम सीओ को इस गड़बड़झाले की जांच में लगाया है। इनको साफ़ कहा गया है कि ऐसी गडबड़ी करनेवालों की पहचान करें। इसके बाद इनलोगों पर विभाग ने सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। 


इधर, दाखिल-खारिज की प्रक्रिया अपनाये बिना ही रजिस्टर-2 में जमाबंदी कायम करने की शिकायतें राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को विभिन्न माध्यमों से पहले भी मिल रही थी. हालात यह हैं कि बड़ी संख्या में रजिस्टर-2 के पेज फाड़े जाने की शिकायतें भी कई जगहों से मिली हैं। ऐसे रैयत आज भी अपनी जमीन के कागजात हासिल करने के लिए एड़ी-चोटी की जोर लगाकर अपना पसीना बहा रहे हैं।