ब्रेकिंग
Dhanteras 2026: आज शाम इतने बजे से शुरू होगा पूजा का शुभ समय, खरीदारी से पहले देख लें पूरी जानकारी✦Patna Encounter : पटना में बड़ा एनकाउंटर: 3 अपराधी ढेर, मनेर SHO भी घायल; पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़ा मामला✦Bihar News : भोजपुर में रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर हत्याकांड के शूटर का हाफ एनकाउंटर, पुलिस की जवाबी फायरिंग में लगी गोली✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦Dhanteras 2026: आज शाम इतने बजे से शुरू होगा पूजा का शुभ समय, खरीदारी से पहले देख लें पूरी जानकारी✦Patna Encounter : पटना में बड़ा एनकाउंटर: 3 अपराधी ढेर, मनेर SHO भी घायल; पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़ा मामला✦Bihar News : भोजपुर में रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर हत्याकांड के शूटर का हाफ एनकाउंटर, पुलिस की जवाबी फायरिंग में लगी गोली✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार

बिहार: इंटर परीक्षा की कॉपियां जांचेंगे Beloved और Virgin गुरूजी, पढ़े पूरा मामला

CHAPRA : बिहार बोर्ड की इंटर की परीक्षा हो गई है और अब इसके बाद परीक्षा की कॉपियों की जाँच होनी है. जिसके लिए गुरूजी की ड्यूटी लगाई है. लेकिन यहाँ ऐसे गुरूजी की ड्यूटी लगी है जिसे

बिहार: इंटर परीक्षा की कॉपियां जांचेंगे Beloved और Virgin गुरूजी,  पढ़े पूरा मामला
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

CHAPRA : बिहार बोर्ड की इंटर की परीक्षा हो गई है और अब इसके बाद परीक्षा की कॉपियों की जाँच होनी है. जिसके लिए गुरूजी की ड्यूटी लगाई है. लेकिन यहाँ ऐसे गुरूजी की ड्यूटी लगी है जिसे जान आप भी हैरान हो जाएगे. दरसअल बिहार में इंटर की परीक्षा के बाद हो रहे मूल्यांकन ड्यूटी में Beloved और औरा Virgin गुरु जी की भी ड्यूटी लगायी गयी है.


यह कारनामा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का है. आपको बता दें ऐसे किसी भी गुरुजी के नाम का अस्तित्व सारण में नहीं है लेकिन उनकी ड्यूटी जरूर लगी है. 26 फरवरी से जिले में शुरू होने वाले इंटर कॉपियां के जाँच में लगाए गए एमपीपी शिक्षकों की बिहार बोर्ड से अनुमोदित सूची में यह मामला सामने आने के बाद सारण में भी हड़कम्प है. आप जान कर हैरान होगें कि बिहार बोर्ड ने अनुमोदित सूचि में गुरुजी को कुमारी मूनलाइट, कुमारी फंड, कुमारी पॉइंट, इंटरटेनमेंट कुमार और ग्रीटिंग्स के नामों का अप्वाइंटमेंट लेटर भेजा गया. 


हद तो तब हो गयी जब अप्वाइंटमेंट लेटर में अंकित शिक्षको के विद्यालयों की पड़ताल की गई. जांच में पता चला कि सम्बंधित विद्यालय में beloved कुमारी मूनलाइट, कुमारी फंड, कुमारी पॉइंट, इंटरटेनमेंट कुमार और ग्रीटिंग्स नाम के कोई गुरूजी नहीं हैं. वहीं इतनी बड़ी गड़बड़ी सामने आने के बाद विभाग के लोग सकते में हैं. इस अनुमोदित सूची में ऐसे 35 से अधिक नाम शामिल हैं, हालांकि जांच के बाद इसकी संख्या अधिक होने का अनुमान हैं. अनुमोदित सूची में अभी तो 35 से अधिक टीचर के नाम चिन्हित किए गए हैं. पूरी सूची का बेहतर ढंग से अवलोकन किया जाए तो और भी मामले सामने आ सकते है. बता दें जिले के इंटर मूल्यांकन सेंटर पर 26 फरवरी से मूल्यांकन का कार्य शुरू होना है.


बिहार बोर्ड ने डीईओ ऑफिस से भेजी गई टीचर की सूची को अनुमोदित कर उनको नियुक्ति लेटर हस्तगत कराने के लिए भेजा है. इस संबंध में जब डीईओ बताया कि  बिहार बोर्ड को भेजी गई सूची के अवलोकन पर स्थिति स्पष्ट हो गयी.


जिले से भेजे गए नामों में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है. सूची में शामिल रोचक नाम जिनके आस्तित्व नहीं है उनमें औरा वर्जिन, कुमारी टैलेंट पांडेय, कुमारी मूनलाइट, कुमारी होप, कुमारी क्वीन, कुमारी औसपीसीएस, नॉलेज लाइट, नॉलेज गोट्स, किलर कुमार लियोन, कुमार ओम लाइट, कुमारी औरा, जय लाइट पंडित, इन ह्यूमन ऑफरिंग, फोरमैन कुमारी, जेंटल चौधरी, हॉप समेत 35 से अधिक नाम शामिल हैं.

टैग्स