ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेनीबाद थाने के सब-इंस्पेक्टर, सिपाही और चौकीदार सस्पेंड, वसूली के आरोप में नपेबैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकारGOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष सेमिनार, संस्थान के विशेषज्ञों और NEET टॉपर्स ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्ररिलीज के 9 दिन पहले 'द वन' का आया ट्रेलर, तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज, फिल्म में लोक आस्था का महापर्व छठ की झलक, देखिये वीडियो BCD के धनकुबेर अधीक्षण अभियंता का आलीशान घर,पत्नी के नाम पर करोड़ो की संपत्ति, विजिलेंस रेड में और भी बहुत कुछ मिला, जानें...मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेनीबाद थाने के सब-इंस्पेक्टर, सिपाही और चौकीदार सस्पेंड, वसूली के आरोप में नपेबैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकारGOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष सेमिनार, संस्थान के विशेषज्ञों और NEET टॉपर्स ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्ररिलीज के 9 दिन पहले 'द वन' का आया ट्रेलर, तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज, फिल्म में लोक आस्था का महापर्व छठ की झलक, देखिये वीडियो BCD के धनकुबेर अधीक्षण अभियंता का आलीशान घर,पत्नी के नाम पर करोड़ो की संपत्ति, विजिलेंस रेड में और भी बहुत कुछ मिला, जानें...

बिहार : इलाज कर लौट रहे ग्रामीण डॉक्टर को अपराधी ने मारी गोली, हत्या कर झाड़ी में फेंका शव

JAMUI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई या गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इस

बिहार : इलाज कर लौट रहे ग्रामीण डॉक्टर को अपराधी ने मारी गोली, हत्या कर झाड़ी में फेंका शव
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

JAMUI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई या गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जमुई से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक डॉक्टर को गोली मार कर मौत के घाट उतार डाला है। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र के मानपुर मुसहरी के पास एक ग्रामीण डॉक्टर को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी।जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना में मृतक डॉक्टर की पहचान नकुल यादव 30 वर्ष पिता धोबी यादव सिकंदरा थाना क्षेत्र के सुंदरबांध इलाके के रूप में हुई है।


बताया जा रहा है कि,मानपुर मुसहरी के पास एक मरीज का इलाज करने के लिए गए थे। इसी दौरान अपराधियों ने उनके सीने में  गोली मार दी। जिससे नकुल यादव की मौत मौके पर हो गई और शव को सड़क से घसीटकर 100 मीटर दूर झाड़ियों में  फेंक दिया। वहीं, मृतक के परिजनों ने बताया ने बताया कि नकुल खेत पटवन के लिए गया हुआ था, लेकिन काफी देर तक घर नही आया तो गांव के लोगो के साथ उसे खोजने के लिए हमलोग मानपुर मुसहरी की तरफ गए। इसी दौरान सड़क किनारे नकुल यादव की लाश सड़क किनारे पड़ा मिला।


उन्होंने बताया कि नकुल का किसी से कोई दुश्मनी नहीं था।इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक नकुल यादव शादीशुदा है। मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे भी है। इस घटना के बारे में सदर अस्पताल के डॉक्टर मृत्युंजय कुमार पांडेय ने बताया कि एक व्यक्ति की मौत गोली लगने से हो गई है। एक्स रे कराया जा रहा है। उसके बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जाएगी।


इधर, इस घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि इस घटना की जानकारी रात करीब 10.30 बजे परिजनों से मिली। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीण चिकित्सक के हिसाब को कब्जे में लेकर अस्पताल में भेज दिया और मामले  की छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि नकुल यादव को सीने में एक गोली लगी है।पुलिस हर एंगल से मामले की छानबीन कर रही है। मृतक के चाचा अनूपलाल  यादव ने बताया कि कल बुधवार शाम 6 बजे मानपुर मुसहरी इलाज करने के लिए गया था।इस घटना की जानकारी पुलिस को दिया। पुलिस आधे घंटे में पहुंची।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता