ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद के DEO लपेटे में आए, सात साल पुराने मामले में चलेगी विभागीय कार्यवाही...बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटने पहुंची अक्षरा सिंह पत्रकार के सवाल पर भड़कीं, कहा..लोग खाने के लिए तरस रहे हैं और आपको मेरी शादी की चिंता पड़ी हुई हैबिहार में ईंट भट्ठा मालिकों को बड़ी राहत, सरकार ने ब्याज कर दिया माफबिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 17 एजेंडों पर लगी मुहरभागलपुर में पथ निर्माण मंत्री का वीडियो वायरल, जेडीयू सांसद अजय मंडल को दी चेतावनी, कहा..'चेत जाइए, नहीं तो...'Bihar News: जहानाबाद के DEO लपेटे में आए, सात साल पुराने मामले में चलेगी विभागीय कार्यवाही...बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटने पहुंची अक्षरा सिंह पत्रकार के सवाल पर भड़कीं, कहा..लोग खाने के लिए तरस रहे हैं और आपको मेरी शादी की चिंता पड़ी हुई हैबिहार में ईंट भट्ठा मालिकों को बड़ी राहत, सरकार ने ब्याज कर दिया माफबिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 17 एजेंडों पर लगी मुहरभागलपुर में पथ निर्माण मंत्री का वीडियो वायरल, जेडीयू सांसद अजय मंडल को दी चेतावनी, कहा..'चेत जाइए, नहीं तो...'

बिहार: पॉश इलाके में होटल में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया

NAWADA: खबर नवादा से आ रही है, जहां शॉर्ट सर्किट के बाद एक होटल में भीषण आग लग गई। अगलगी की इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। होटल में मौजूद लोग जान बचाकर इधर-उधर भाग रहे थे,

बिहार: पॉश इलाके में होटल में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: खबर नवादा से आ रही है, जहां शॉर्ट सर्किट के बाद एक होटल में भीषण आग लग गई। अगलगी की इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। होटल में मौजूद लोग जान बचाकर इधर-उधर भाग रहे थे, तभी होटल में रखा सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। इसके बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना शहर के कलाली रोड स्थित होटल की है।


घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और दमकल की चार गाड़ियों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया हालांकि तबतक होटल पूरी तरह से जलकर राख हो गया। अलगगी की इस घटना में लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है।


बताया जा रहा है कि होटल के पास से गुजर रहे बिजली तार में शॉट सर्किट हुआ और छोटी सी चिंगारी ने होटल को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत की बात रही कि इस हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ। होटल संचालक ने बताया कि इस आगलगी में उनके होटल क़े लगभग 15 लाख की संपत्ति जलकर राख हो गया है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता