ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : ‘नियम-धर्म होता रहेगा, हमें पता है कि हम जीत गए हैं’, अनंत सिंह बोले- जनता मालिक आएंगे, मिठाई का इंतजाम कर रहे हैं✦Bihar Amrit Bharat Express: दिवाली पर बिहार को बड़ा तोहफा! बरौनी से गुजरात के भुज तक चलेगी नई ट्रेन, जानें टाइमिंग और स्टॉपेज✦Nalanda News: पहले कहा- हॉस्टल से भाग गया, फिर बताया नदी में डूबा; 15 साल के छात्र की मौत पर बवाल, टीचर पर आरोप✦Bihar News : पटना के बाद पूरे बिहार में होगा डॉ. हेडगेवार के जीवन पर महानाट्य, सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान✦दीपवाली और छठ पूजा के बीच पटना से हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, अब रोज चलेंगी 40 जोड़ी फ्लाइट; देखें किस शहर के लिए कितनी उड़ान✦Bihar MLC Election 2026 : ‘नियम-धर्म होता रहेगा, हमें पता है कि हम जीत गए हैं’, अनंत सिंह बोले- जनता मालिक आएंगे, मिठाई का इंतजाम कर रहे हैं✦Bihar Amrit Bharat Express: दिवाली पर बिहार को बड़ा तोहफा! बरौनी से गुजरात के भुज तक चलेगी नई ट्रेन, जानें टाइमिंग और स्टॉपेज✦Nalanda News: पहले कहा- हॉस्टल से भाग गया, फिर बताया नदी में डूबा; 15 साल के छात्र की मौत पर बवाल, टीचर पर आरोप✦Bihar News : पटना के बाद पूरे बिहार में होगा डॉ. हेडगेवार के जीवन पर महानाट्य, सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान✦दीपवाली और छठ पूजा के बीच पटना से हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, अब रोज चलेंगी 40 जोड़ी फ्लाइट; देखें किस शहर के लिए कितनी उड़ान

बिहार : होमगार्ड जवानों की 3 राइफल और कारतूस की चोरी, ब्लॉक ऑफिस से हथियार गायब

KHAGARIA : बिहार पुलिस सदैव आपकी सेवा में तत्पर यह लाइन आपने कई बार देखा और सुना होगा। जिसके बाद आमलोगों को किसी भी तरह की समस्या होने पर सबसे पहले पुलिस प्रसाशन को शिकायत दर्ज करा

 बिहार : होमगार्ड जवानों की 3 राइफल और कारतूस की चोरी, ब्लॉक ऑफिस से हथियार गायब
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

KHAGARIA : बिहार पुलिस सदैव आपकी सेवा में तत्पर यह लाइन आपने कई बार देखा और सुना होगा। जिसके बाद आमलोगों को किसी भी तरह की समस्या होने पर सबसे पहले पुलिस प्रसाशन को शिकायत दर्ज कराई जाती है। लेकिन, मामला उस समय काफी रोचक हो जाता है जब दूसरों की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने वाली पुलिस से ही चोरी की घटना को अंजाम दिया जाए। 


दरअसल, खगड़िया जिले के अलौली अंचल में पोस्टेड होमगार्ड के रूम में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। जहां बीते रात जवानों के कमरे से 03 राइफल, 90 कारतूस की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। जिसके बाद लोगों में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि , आखिर दूसरों की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने वाले के घर किसने सेंधमारी की है।  खगड़िया होमगार्ड के कमांडेंट अनुज कुमार ने राइफल चोरी की पुष्टि की है। ‌


वहीं, इस चोरी की घटना के सामने आने के साथ ही  घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। मामले की जांच पड़ताल बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार, अलौली अंचल कार्यालय की सुरक्षा में राइफल धारी होमगार्ड जवान नियुक्त हैं। वहीं पर उनके रहने की भी व्यवस्था है। उनके कमरे से हथियार की चोरी हुई है। 


इधर, खगड़िया पुलिस के सोशल मीडिया सेल ने बताया कि अलौली पुलिस द्वारा घटना की छानबीन और प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पहुंचे हैं। घटना का उद्भेदन और राइफल बरामद हेतु उनके नेतृत्व में संदिग्धों के विरुद्ध छापेमारी जारी है I