ब्रेकिंग
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में पहली बार जीते 5 गोल्ड मेडल, बिहार के सीएम सम्राट ने दी बधाई शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचनाअब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिसकॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में पहली बार जीते 5 गोल्ड मेडल, बिहार के सीएम सम्राट ने दी बधाई शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचनाअब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिस

बिहार : होली के दिन हादसा, रंग खेलने के बाद तालाब में नहाने के दौरान दो बच्चों की मौत

NAWADA : नवादा के रोह थाना के शेखपुरा गांव में होली के दिन बड़ा हादसा हो गया. होली के बाद नहाने गये दो बालक की तालाब में डूबने से मौत हो गई. इसकी खबर जैसे गांव के लोगो को मिली चीत्क

बिहार : होली के दिन हादसा, रंग खेलने के बाद तालाब में नहाने के दौरान दो बच्चों की मौत
First Bihar
2 मिनट

NAWADA : नवादा के रोह थाना के शेखपुरा गांव में होली के दिन बड़ा हादसा हो गया. होली के बाद नहाने गये दो बालक की तालाब में डूबने से मौत हो गई. इसकी खबर जैसे गांव के लोगो को मिली चीत्कार मच गया. होली की खुशियां मातम में बदल गईं. परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना 19 मार्च की है. 


बताया जा रहा है कि शेखपुरा गांव निवासी किशोरी यादव का आठ वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार और सुरेंद्र यादव का पुत्र सुमित कुमार की मौत तालाब में डूबने से हो गई, दोनों बच्चे होली खेल रहे थे. खेलते-खलते गांव के बगल तालाब में नहाने चले गये. इसी बीच नहाने के दौरान डूबने से दोनो की मौत हो गई. नहाने के दौरान गहराई का अंदाजा नहीं मिलने पर दोनों बच्चे डूब गए.


इधर पूरे गांव में उत्साह से होली चल रहा था तभी घटना की सूचना मिलते ही मातम में बदल गया. स्थानीय लोगों द्वारा दोनों को तालाब से निकाल कर अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. हादसे के बाद शेखपुरा गांव में मातम पसर गया है. 


होली के उल्लास की जगह परिजनों के चीख पुकार से माहौल गमगीन हो गया है. जानकारी के अनुसार पुलिस पहुंचने के पहले ही मृत दोनों बालक का परिवार वालों ने दाह संस्कार कर दिया था. घटना की सूचना पुलिस को देर से मिली.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता