ब्रेकिंग
मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी

बिहार : होली और शब-ए-बारात के दौरान चप्‍पे-चप्‍पे पर रहेगी पुलिस की नजर, मुख्‍यालय ने दिया ये आदेश

PATNA : बिहार में होली और शब-ए-बरात को लेकर सभी जिलों की पुलिस को अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा है. वहीं जिस थाने जितने बल की आवश्यकता है, उपलब्ध करायी गयी है. बता दें जिलों में पह

बिहार : होली और शब-ए-बारात के दौरान चप्‍पे-चप्‍पे पर रहेगी पुलिस की नजर, मुख्‍यालय ने दिया ये आदेश
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में होली और शब-ए-बरात को लेकर सभी जिलों की पुलिस को अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा है. वहीं जिस थाने जितने बल की आवश्यकता है, उपलब्ध करायी गयी है. बता दें जिलों में पहले से तैनात पुलिस बल के अलावा बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की कुल 15 कंपनियों की तैनाती की गई है. इसके साथ ही जगह-जगह पर 13 हजार से अधिक लाठी बल की प्रतिनियुक्ति की जा रही है.


वहीं इस पर SSP ने दौरान होली को लेकर शराब माफियाओं पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया और कहा कि सघन जांच कराएं. वहीं ग्रामीण इलाके या अन्य कहीं शराब को लेकर सूचना मिलती है तो ड्रोन की सहायता से कार्रवाई करें. साथ ही ये भी निर्देश है कि होली के दौरान डीजे बजाने पर प्रतिबंध रहेगा. इसके लिए पहले से ही अपने क्षेत्र में जो भी डीजे हैं उसके संचालक को सख्त निर्देश दें. इसके बाद कोई पकड़े जाते हैं तो कार्रवाई करें. दूसरी तरफ शब-ए-बारात को लेकर अवैध रूप से पटाखे का कहीं भंडारण नहीं, हो इसके लिए भी छापेमारी करें. SSP ने कहा कि बिना लाइसेंस के कोई भी पटाखा नही बेचेंगे.


बता दें एसएसपी ने मीटिंग के दौरान साफ रूप से कहा कि अगर किसी भी पुलिस पदाधिकारी का दो से तीन महीने तक पफॉरर्मेंस में सुधार नहीं दिखता है तो उसपर कार्रवाई के लिए तैयार रहें. सभी थानाध्यक्ष का परफॉर्मेंस देखा जा रहा है. अतिरिक्त बल के अलावे अगर किसी क्षेत्र में अप्रिय घटना की सूचना मिलती है तो इसके लिए क्यूआरटी तैनात रहेगी. उन्होंने जिलावासियों से अपील की कि लोग शांति से होली और शब-ए-बारात मनाएं. किसी अजनबी पर कीचड़ या रंग ना फेंकें, जिससे कि तनाव हो.