ब्रेकिंग
बिहार की लेडी डॉक्टर पर उपभोक्ता आयोग ने क्यों लगाया 20 लाख का जुर्माना? 13 साल बाद आया फैसलाबिहार में बिछेगा एक्सप्रेसवे का जाल! करोड़ों के 5 बड़े रोड प्रोजेक्ट्स बदलेंगे राज्य की तस्वीर, खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते‘मोदी के लिए महंगाई अब डायन नहीं महारानी है’, डबल इंजन सरकार और प्रधानमंत्री पर तेजस्वी का तंजअब नालों में नहीं उतरेंगे सफाईकर्मी! पटना में 12 रोबोटिक रोवर करेंगे सफाई, जानिए कैसे काम करेगी नई तकनीकभागलपुर में गंगा का रौद्र रूप: हर घंटे बढ़ रहा वाटर लेवल, HFL के करीब पहुंचा जलस्तर; टूट सकता है 2021 का रिकॉर्डबिहार की लेडी डॉक्टर पर उपभोक्ता आयोग ने क्यों लगाया 20 लाख का जुर्माना? 13 साल बाद आया फैसलाबिहार में बिछेगा एक्सप्रेसवे का जाल! करोड़ों के 5 बड़े रोड प्रोजेक्ट्स बदलेंगे राज्य की तस्वीर, खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते‘मोदी के लिए महंगाई अब डायन नहीं महारानी है’, डबल इंजन सरकार और प्रधानमंत्री पर तेजस्वी का तंजअब नालों में नहीं उतरेंगे सफाईकर्मी! पटना में 12 रोबोटिक रोवर करेंगे सफाई, जानिए कैसे काम करेगी नई तकनीकभागलपुर में गंगा का रौद्र रूप: हर घंटे बढ़ रहा वाटर लेवल, HFL के करीब पहुंचा जलस्तर; टूट सकता है 2021 का रिकॉर्ड

बिहार : हाइवा-ऑटो के बीच भीषण टक्कर, हादसे में तीन बहनों की दर्दनाक मौत

SHEKHAPURA: बड़ी खबर शेखपुरा से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में तीन बहनों की दर्दनाक मौत हो गई है. इस हादसे में दो लड़कियों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है. वहीं एक बहन की मौत इला

बिहार : हाइवा-ऑटो के बीच भीषण टक्कर, हादसे में तीन बहनों की दर्दनाक मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SHEKHAPURA: बड़ी खबर शेखपुरा से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में तीन बहनों की दर्दनाक मौत हो गई है. इस हादसे में दो लड़कियों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है. वहीं एक बहन की मौत इलाज के दौरान हो गई. एस सड़क हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवा में आग लगाकर उसे फूंक दिया, जबकि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया


जानकरी के अनुसार तीन बहनों में से दो सगी और एक ममेरी बहन थी. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवा में आग लगाकर उसे फूंक दिया. घटना में ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. बता दें मृतकों की पहचान धरसेनी गांव निवासी चुनचुन महतो की दो बेटियों 3 साल की शोभा और 6 साल की सुमन के तौर पर हुई है. साथ में उसके साले की 14 साल की बेटी की भी मौत हुई है. 


वहीं इस दुर्घटना के घायलों में 50 साल की चुनचुन महतो और 32 साल की ऑटो चालक राहुल पांडेय घायल हैं. जिन्हें पावापुरी रेफर कर दिया गया है. दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है. ऑटो चालक कुसेडी गांव का निवासी है. मिली जानकरी के अनुसार चुनचुन महतो अपने परिवार के साथ ऑटो से मोकामा जाने के लिए निकले थे. यह हादसा गांव से बरबीघा बाजार आने के समय हुआ. सूचना मिलने के बाद बरबीघा थानाध्यक्ष मो. खबर मिलने के बाद पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची. लेकिन लोगों ने सड़क जाम कर दिया था. जिसमें से कुछ ने पुलिसवालों के ऊपर पथराव करने की भी कोशिश की. साथ ही ट्रक को जला दिया. 

टैग्स