ब्रेकिंग
Bihar MLC Election Result : 8 सीटों पर शुरू हुई मतगणना, पटना स्नातक सीट पर सबसे ज्यादा नजर; नीरज-अनुज में कांटे की टक्कर✦Bihar News: BPSC TRE-4.0 की नई डेट जारी! आवेदन के लिए मिला अतिरिक्त समय, जानें पूरी डिटेल✦Bihar News: जेडीयू से निकाले गए अनंत सिंह के सामने बड़ी चुनौती, क्या राजनीतिक वनवास की आएगी नौबत?✦Bihar MLC Election Result 2026: बिहार MLC चुनाव का आज फैसला! 5 शहरों में गिनती, जानें कहां और कब आएगा रिजल्ट✦Bihar weather: बिहार में अगले 3 दिन भारी! तूफान अर्नब का अलर्ट, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी✦Bihar MLC Election Result : 8 सीटों पर शुरू हुई मतगणना, पटना स्नातक सीट पर सबसे ज्यादा नजर; नीरज-अनुज में कांटे की टक्कर✦Bihar News: BPSC TRE-4.0 की नई डेट जारी! आवेदन के लिए मिला अतिरिक्त समय, जानें पूरी डिटेल✦Bihar News: जेडीयू से निकाले गए अनंत सिंह के सामने बड़ी चुनौती, क्या राजनीतिक वनवास की आएगी नौबत?✦Bihar MLC Election Result 2026: बिहार MLC चुनाव का आज फैसला! 5 शहरों में गिनती, जानें कहां और कब आएगा रिजल्ट✦Bihar weather: बिहार में अगले 3 दिन भारी! तूफान अर्नब का अलर्ट, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

Bihar High Alert: गणतंत्र दिवस से पहले हाई अलर्ट पर बिहार, भारत-नेपाल सीमा से सटे जिलों में सुरक्षा सख्त; बॉर्डर पर विशेष पेट्रोलिंग

Bihar High Alert: गणतंत्र दिवस को लेकर बिहार में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. भारत-नेपाल सीमा से सटे जिलों में एसएसबी और पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है.

Bihar High Alert
हाई अलर्ट पर बिहार
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar High Alert: गणतंत्र दिवस को लेकर बिहार में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। भारत-नेपाल सीमा से सटे सभी जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) समेत सभी इंटेलिजेंस एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है। खास तौर पर पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, अररिया, किशनगंज और सुपौल जैसे सीमावर्ती जिलों में चौकसी बढ़ा दी गई है।


सेंट्रल एजेंसियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों के बीच हुई बैठक में सीमा क्षेत्रों में 72 घंटे तक विशेष पेट्रोलिंग के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत गणतंत्र दिवस से पहले और उस दिन राज्यभर में रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।


सूत्रों के मुताबिक, आतंकी संगठनों की ओर से ड्रोन के इस्तेमाल की आशंका जताई गई है। सीमा के रास्ते घुसपैठ या विस्फोटक पहुंचाने की कोशिश हो सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए सीमावर्ती इलाकों में निगरानी और मजबूत की गई है। रात के समय गश्त और सघन चेकिंग अभियान भी तेज कर दिया गया है।


बिहार से सटी नेपाल सीमा पर लगातार आवाजाही को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पश्चिम चंपारण से अररिया तक नेपाल के सीमावर्ती इलाकों और बिहार की सीमा पर एसएसबी व स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से गश्त कर रही है।


इससे पहले सरस्वती पूजा के दौरान भी राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी। पूजा पंडालों, शैक्षणिक संस्थानों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। कई स्थानों पर मजिस्ट्रेट और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मुस्तैद रहे, जबकि ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की गई। सीमावर्ती जिलों में उस दौरान भी विशेष सतर्कता बरती गई थी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता