ब्रेकिंग
किशनगंज दौरे से दौरान मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत हो गये नाराज, बंगाल नंबर की गाड़ी देख भड़के, बिना लंच किये पटना लौटे शराबबंदी का मजाक उड़ाने वालों के खिलाफ कार्रवाई: होटल में छापेमारी के दौरान नशे में धुत मैनेजर सहित 3 लोग गिरफ्तारमहनार डकैती कांड में बड़ा एक्शन, लापरवाही पर दो पुलिस पदाधिकारी सस्पेंडबिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, देखिये पूरी लिस्टपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: मालदा में चुनाव प्रचार के दौरान पप्पू यादव की बिगड़ी तबीयत, इलाज के बाद पूर्णिया रवाना किशनगंज दौरे से दौरान मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत हो गये नाराज, बंगाल नंबर की गाड़ी देख भड़के, बिना लंच किये पटना लौटे शराबबंदी का मजाक उड़ाने वालों के खिलाफ कार्रवाई: होटल में छापेमारी के दौरान नशे में धुत मैनेजर सहित 3 लोग गिरफ्तारमहनार डकैती कांड में बड़ा एक्शन, लापरवाही पर दो पुलिस पदाधिकारी सस्पेंडबिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, देखिये पूरी लिस्टपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: मालदा में चुनाव प्रचार के दौरान पप्पू यादव की बिगड़ी तबीयत, इलाज के बाद पूर्णिया रवाना

बिहार के 8 जिलों में 42 डिग्री तापमान, 6 जिलों में बदली स्कूलों की टाइमिंग

बिहार के 8 जिलों में तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया है। लू और बढ़ती गर्मी के कारण कई जिलों में स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है, जबकि कुछ इलाकों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

बिहार न्यूज
बिहार में भीषण गर्मी का कहर
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

PATNA: बिहार में भीषण गर्मी से लोग काफी परेशान हैं। 8 जिलों में तो तापमान 42 डिग्री तक पहुंच चुका है। पटना, भोजपुर, कैमूर,बक्सर, छपरा,नालंदा, जहानाबाद और खगड़िया में तापमान 42°C पहुंच गया है। 


चिलचिलाती धूप, बढ़ती गर्मी और लू के चलते बिहार के 5 जिलों के डीएम ने सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों की टाइमिंग चेंज कर दी है। वही मौसम विभाग ने आज अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में धूल भरी आंधी चलने की संभावना जताई है। वहीं, 24 और 25 अप्रैल को उत्तर और दक्षिण-पूर्व बिहार के कई हिस्सों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।


भीषण गर्मी के बीच गयाजी, मुंगेर, बक्सर, आरा, शेखपुरा और बेगूसराय में स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है। पटना में पांचवी कक्षा तक के सभी स्कूल 11.30 बजे तक चलेंगे। जबकि कक्षा 6- 8 तक 12:30 तक क्लास चलेंगी। वहीं बक्सर में क्लास 1 से 8वीं तक की पढ़ाई दोपहर 12 बजे तक होगी। आरा और शेखपुरा में सुबह 11:30 बजे तक स्कूल संचालित होंगे।


बेगूसराय में 12:30 बजे तक स्कूलों में पढ़ाई होगी। वही बिहार के मुंगेर जिले में भी बढ़ती गर्मी और हीटवेव के प्रभाव को देखते हुए जिला दंडाधिकारी निखिल धनराज निपाणिकर ने बड़ा निर्णय लिया है। जारी आदेश के अनुसार, अब जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 5 तक की पढ़ाई दोपहर 12:30 बजे के बाद नहीं होगी।


यह निर्देश प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी लागू किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। मुंगेर में यह आदेश 22 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक प्रभावी रहेगा। साथ ही, सभी स्कूल प्रबंधन को अपने-अपने संस्थानों के समय को नए निर्देश के अनुसार पुनर्निर्धारित करने का निर्देश दिया गया है, ताकि छात्र-छात्राओं को भीषण गर्मी से राहत मिल सके।


वही राजधानी पटना में पड़ रही भीषण गर्मी और हीटवेव के कारण क्लास 8 तक के सभी स्कूलों के समय में बदलाव तो किया गया है। सभी सरकार और निजी स्कूलों में कक्षा 5 तक क्लास अब साढ़े 11 तक ही संचालित होंगे। जबकि 6 से 8 वीं तक की कक्षाएं साढ़े 12 बजे तक ही संचालित किये जाएंगे। यह आदेश 22 अप्रैल से 25 अप्रैल तक लागू रहेगा। पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने यह आदेश जारी किया है। 


जारी निर्देश के अनुसार, जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में पहली से पांचवीं कक्षा, प्री-प्राइमरी और आंगनबाड़ी केंद्रों की कक्षाएं अब दोपहर 11:30 बजे के बाद नहीं चलेंगी। यानी इन कक्षाओं के छात्रों की छुट्टी 11:30 बजे तक करना अनिवार्य होगा। हालांकि, इससे ऊपर की कक्षाओं के लिए भी आदेश जारी कर दिया गया है। क्लास 6 से 8 तक की कक्षाओं की छुट्टी 12:30 बजे तक करना अनिवार्य किया गया है। यह आदेश 22 अप्रैल से 25 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दोपहर के समय बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले संभावित दुष्प्रभाव को रोकने के लिए यह फैसला लिया गया है।


राजधानी पटना में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है और मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना जताई है। ऐसे में हीटवेव का खतरा भी बढ़ गया है। यदि स्थिति और गंभीर होती है, तो आगे भी कक्षाओं के समय में भी बदलाव किया जा सकता है या स्कूलों में छुट्टियां घोषित की जा सकती हैं। गौरतलब है कि 6 अप्रैल से ही बिहार के सरकारी स्कूलों का संचालन सुबह की पाली में किया जा रहा है, जिनकी टाइमिंग सुबह 6:30 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक है। हालांकि, कई निजी स्कूल अब तक दोपहर बाद भी कक्षाएं चला रहे थे। डीएम के नए आदेश के बाद अब सभी स्कूलों को इसका पालन करना होगा, जिससे खासकर छोटे बच्चों को राहत मिलेगी।



टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें