ब्रेकिंग
BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात✦BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात

बिहार में 100 रुपये के लिए एक बेटे ने मां को मौत के घाट उतारा, गला रेतकर कर दी हत्या

गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के उसरी गांव में महज 100 रुपये के विवाद में एक युवक ने अपनी मां की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भरोसा रावत को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में जुटी पुलिस

बिहार न्यूज
पैसे के लिए मां का कत्ल
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

GOPALGANJ:बिहार के गोपालगंज जिले से दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां महज 100 रुपये के लिए एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं। यह घटना जंगल में आग की तरह फैल गयी है। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है। घटना बिहार के गोपालगंज जिले के उसरी गांव का है, जो बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में आता है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मां और बेटे के बीच पैसों को लेकर कहासुनी हुई थी। आरोपी बेटे ने मां से 100 रुपये की डिमांड की थी। मां ने पैसे देने से इनकार कर दिया। जो बेटे को नागवार गुजरा। 


प्रत्यक्षदर्शियों और ग्रामीणों के मुताबिक, गुस्से में आकर बेटे ने घर में रखे धारदार हथियार से अपनी मां पर हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे भरोसा रावत को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। घटना में इस्तेमाल किये गये हथियार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। 


मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला घरेलू विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। सदर एसडीपीओ-2 राजेश कुमार ने बताया कि बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के उसरी गांव की यह घटना है। जहां मामूली विवाद में एक युवक ने अपनी मां की हत्या कर दी। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वही हत्या में प्रयुक्त हथियार को भी जब्त कर लिया। 


पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच में जुटी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी की मानसिक स्थिति कैसी है। कही उसे नशे की लत तो नहीं थी। घटना के सही कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। वही ग्रामीणों का कहना है कि परिवार में पहले भी पैसों को लेकर विवाद होता रहता था। इस घटना ने एक बार फिर घरेलू विवादों और पारिवारिक कलह के गंभीर परिणामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 


गांव में फिलहाल स्थिति सामान्य है, लेकिन लोगों के मन में आक्रोश और शोक का माहौल बना हुआ है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।। महज 100 रुपये के लिए मां की हत्या जैसी यह घटना रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना है। गोपालगंज से इस दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पूरे इलाके में इसी घटना की चर्चा हो रही है। 

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्र की रिपोर्ट