ब्रेकिंग
बिहार में ‘मेड इन पाकिस्तान’ लिखी चादरों की बिक्री से मचा हड़कंप, दो फेरीवालों को पुलिस ने दबोचा✦मुंगेर में बड़ी देवी महारानी के दर्शन को उमड़ी भीड़, 1.5 किलोमीटर लंबी कतार✦मुंगेर में सिगरेट के 22,500 खाली डिब्बे बरामद, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी✦नवरात्रि के बीच बिहार में बड़ा हादसा: सोन नदी में डूबने से तीन बच्चों समेत चार की मौत, परिजनों में मचा कोहराम✦13 बच्चों की मौत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन! वैशाली में आज भी जुगाड़ वाली नाव से जान जोखिम में डाल रहे लोग✦बिहार में ‘मेड इन पाकिस्तान’ लिखी चादरों की बिक्री से मचा हड़कंप, दो फेरीवालों को पुलिस ने दबोचा✦मुंगेर में बड़ी देवी महारानी के दर्शन को उमड़ी भीड़, 1.5 किलोमीटर लंबी कतार✦मुंगेर में सिगरेट के 22,500 खाली डिब्बे बरामद, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी✦नवरात्रि के बीच बिहार में बड़ा हादसा: सोन नदी में डूबने से तीन बच्चों समेत चार की मौत, परिजनों में मचा कोहराम✦13 बच्चों की मौत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन! वैशाली में आज भी जुगाड़ वाली नाव से जान जोखिम में डाल रहे लोग

बिहार : गर्ल्स हाईस्कूल गेट के सामने बदमाश ने किया बम विस्फोट,दुकानदारों को रंगदारी के लिए भी धमकाया; इलाके में दहशत का माहौल

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां गर्ल्स हाईस्कूल गेट के सामने बदमाशों के तरफ से बम विस्फोट कर इलाके को दहला दिया है। बम विस्फोट क

बिहार : गर्ल्स हाईस्कूल गेट के सामने बदमाश ने किया बम विस्फोट,दुकानदारों को रंगदारी के लिए भी धमकाया; इलाके में दहशत का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां गर्ल्स हाईस्कूल गेट के सामने बदमाशों के तरफ से बम विस्फोट कर इलाके को दहला दिया है। बम विस्फोट की घटना के बाद इलाके के लोग के बीच दहशत का माहौल कायम हो गया है। यह घटना बरगंज थाना क्षेत्र के कमल नगर कॉलोनी और सरयू देवी मोहनलाल गर्ल्स हाई स्कूल के गेट पर हुई है। 


दरअसल, भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र के मिरजान स्थित कमलनगर कॉलोनी में अपराधियों ने बम पटक कर इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। अपराधियों के दुस्साहस का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बम पटकने के बाद मौके पर मौजूद एक किशोर ने सभी दुकानदारों को उसे हफ्ता (रंगदारी) देने की धमकी दी। नहीं तो सभी दुकानों में घुसकर वह बम विस्फोट कर देगा।   यह कहते हुए वहां से फरार हो गया। 


वहीं, इस सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच शुरू की। जिसमें बम पटक कर विस्फोट करने वाले एक किशोर की पहचान कर उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार,  मिरजान रोड पर सरयू देवी बालिका उच्च विद्यालय के पास बम धमाके की आवाज हुई। उस वक्त इलाके की लगभग सभी दुकानें खुली थी। जब तक लोग कुछ समझ पाते कुछ ही देर बाद पास के ही कमलनगर कॉलोनी मोहल्ले की गली में खुली हुई कुछ दुकानों के सामने सीढ़ी पर भी बम पटक कर धमाका किया गया। 


वहीं, इस दौरान एक किशोर को लोगों ने उसे हर सप्ताह रंगदारी देने की मांग को लेकर धमकी देते हुए सुना। जब तक लोग एकजुट होकर उसे पकड़ते, वह वहां से फरार हो गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची बबरगंज और मोजाहिदपुर दोनों ही थानों की पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है। घटनास्थल से पुलिस ने स्प्लिंटर भी बरामद किया है और विस्फोट वाले स्थलों पर धमाके से हुआ धब्बा भी देखा गया। 


इधर, बबरगंज पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि किशोर की पहचान कर ली गयी है तलाश में छापेमारी जारी है। बताया जा रहा है कि इलाके का ही रहने वाला सूरज नाम के अपराधी का यह कारनामा है। लेकिन लोग भयभीत हैं और उसका नाम लेने से भी डर रहे हैं।