ब्रेकिंग
Bihar News : बहन की शादी की तैयारियों का जायजा लेने नदावां पहुंचे अनंत सिंह के तीनों बेटे, जयमाला स्टेज से बारात के ठहरने तक की देखी व्यवस्था✦Bihar Chhath Festival : एक ही छठी मईया, लेकिन पूजा के तरीके अलग! मगध में कसार तो मिथिला में भुसवा, कहीं भरते हैं कोसी तो कहीं जगाते हैं डाला✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में 150 से ज्यादा पकवानों की दावत! 4 लाख मेहमानों के लिए क्या-क्या बनेगा, जानिए पूरा मेन्यू✦Nitish Setu : नीतीश कुमार के नाम पर क्यों रखा गया पुल का नाम? CM सम्राट चौधरी ने बताई वजह, 2012 और 2015 से जुड़ा है पूरा कनेक्शन✦बिहार में 974 एकड़ जमीन पर सरकार का बड़ा एक्शन! बेतिया राज के 224 प्लॉट होंगे सरकारी, 40 साल पुराने कब्जाधारियों को मिलेगा मालिकाना हक?✦Bihar News : बहन की शादी की तैयारियों का जायजा लेने नदावां पहुंचे अनंत सिंह के तीनों बेटे, जयमाला स्टेज से बारात के ठहरने तक की देखी व्यवस्था✦Bihar Chhath Festival : एक ही छठी मईया, लेकिन पूजा के तरीके अलग! मगध में कसार तो मिथिला में भुसवा, कहीं भरते हैं कोसी तो कहीं जगाते हैं डाला✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में 150 से ज्यादा पकवानों की दावत! 4 लाख मेहमानों के लिए क्या-क्या बनेगा, जानिए पूरा मेन्यू✦Nitish Setu : नीतीश कुमार के नाम पर क्यों रखा गया पुल का नाम? CM सम्राट चौधरी ने बताई वजह, 2012 और 2015 से जुड़ा है पूरा कनेक्शन✦बिहार में 974 एकड़ जमीन पर सरकार का बड़ा एक्शन! बेतिया राज के 224 प्लॉट होंगे सरकारी, 40 साल पुराने कब्जाधारियों को मिलेगा मालिकाना हक?

बिहार : घोटाला के आरोपित तीन पूर्व IAS पर चलेगा मुकदमा, सरकार ने दी मंजूरी

PATNA : बिहार के 3 पूर्व IAS अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा चलाने का आदेश सरकार ने दे दिया है। तीन आइएएस अधिकारियों में केपी रमैया, एसएम राजू और रामाशीष पासवान शामिल हैं। इन तीनों पूर्

बिहार : घोटाला के आरोपित तीन पूर्व IAS पर चलेगा मुकदमा, सरकार ने दी मंजूरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार के 3 पूर्व IAS अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा चलाने का आदेश सरकार ने दे दिया है। तीन आइएएस अधिकारियों में केपी रमैया, एसएम राजू और रामाशीष पासवान शामिल हैं। इन तीनों पूर्व अधिकारियों के खिलाफ एक साथ मुकदमा चलेगा। तीनों कंप्यूटर ट्रेनिंग योजना में 5.55 करोड़ रुपये के हुए घोटाले के आरोपित हैं।


23 अक्टूबर 2017 को तीनों अधिकारियों समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच निगरानी कर रही है। इस मामले में कई लोगों जेल जा चुके हैं जबकि कुछ जमानत पर हैं। बिहार सरकार से मुकदमा चलाने की मंजूरी मिलने के बाद कोर्ट में इनके खिलाफ कार्रवाई शुरू हो जायेगी।


दरअसल, साल 2017 में महादलित छात्रों के लिए मुफ्त कंप्यूटर ट्रेनिंग योजना की शुरूआत हुई थी। ट्रेनिंग के बाद सफल छात्रों को यहां से मिले सर्टिफिकेट के आधार पर बेल्ट्रॉन समेत अन्य जगहों पर नौकरी देने की व्यवस्था थी। श्रीराम न्यू हॉरीजन संस्थान को ट्रेनिंग देने और ट्रिपल आइ संस्थान को परीक्षा लेने का ठेका दिया गया था। महादलित छात्रों का कंप्यूटर प्रशिक्षण तो हुआ था लेकिन परीक्षा नहीं ली गयी थी।


गलत तरीके से कागजी परीक्षा लेकर पूरी राशि गबन कर ली गई थी। ट्रेनिंग देने वाली कंपनी ने छात्रों को ट्रेनिंग तो दी, लेकिन एक छात्र का नाम दो-तीन जगहों पर देकर अतिरिक्त राशि निकाल ली। वेरीफिकेशन के दौरान जानकारी मिली कि जिस छात्र के नाम पर सर्टिफिकेट जारी किया गया था, उसने किसी तरह की परीक्षा नहीं दी है। उस समय केपी रमैया और एसएम राजू महादलित मिशन के एमडी और रामाशीष पासवान निदेशक थे।

टैग्स