ब्रेकिंग
बिहार में भूमि विवाद में मर्डर: मां को बचाने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, पहले ही जताई थी खुद पर हमले की आशंकाभरत तिवारी एनकाउंटर केस: मुखिया समेत 14 नामजद और 50 अज्ञात पर FIR, विरोध प्रदर्शन करना पड़ा भारीगांव की लड़की से इश्कबाजी पड़ी भारी, कब्रिस्तान में मिला नाबालिग लड़के शव; हत्या की वारदात से सनसनीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया ‘मर्डर’, अपनी ही सरकार को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; मंत्री ने भी उठाए सवालपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांगबिहार में भूमि विवाद में मर्डर: मां को बचाने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, पहले ही जताई थी खुद पर हमले की आशंकाभरत तिवारी एनकाउंटर केस: मुखिया समेत 14 नामजद और 50 अज्ञात पर FIR, विरोध प्रदर्शन करना पड़ा भारीगांव की लड़की से इश्कबाजी पड़ी भारी, कब्रिस्तान में मिला नाबालिग लड़के शव; हत्या की वारदात से सनसनीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया ‘मर्डर’, अपनी ही सरकार को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; मंत्री ने भी उठाए सवालपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांग

बिहार: घर से लापता दो बच्चों का शव पानी से बरामद, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

SAMASTIPUR: समस्तीपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रहा है, जहां एक साथ दो बच्चों का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घना उजियारपुर थाना इलाके के नाजिरपुर गांव की है। यहां घ

बिहार: घर से लापता दो बच्चों का शव पानी से बरामद, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रहा है, जहां एक साथ दो बच्चों का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घना उजियारपुर थाना इलाके के नाजिरपुर गांव की है। यहां घर से दो दिनों से लापता बच्चों का शव चौर के पानी में मिलने से परिजनों में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।


मृतक बच्चों की पहचान नाजिरपुर वार्ड संख्या 4 के निवासी अरूण सिहं के 10 वर्षीय बेटे विपिन कुमार और नरेश शर्मा के 12 वर्षीय बेटे निलेश कुमार के रूप में की गयी है। बताया जा रहा है कि बीते शनिवार को स्कूल से आने के बाद दोनों बच्चे गांव में आयोजित पूजा का प्रसाद खाकर खेलने के लिए बगीचे की तरफ चले गए थे। देर शाम तक जब दोनों लौट कर वापस घर नहीं आए तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चला।


थक हारकर परिजन रविवार को उजियारपुर थाना पहुंचे और बच्चों की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। इस बीच ग्रामीणों ने दोनों बच्चों का शव गुमला चौड़ के पानी में उपलाते हुए देखा। परिजनों ने आशंका जताई है कि अपराधियों ने दोनों की हत्या कर शव को पानी में फेंक दिया है। परिजनों का कहना है कि उनके बच्चे घर से इतनी दूर कभी नहीं आते थे। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची उजियारपुर पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गई है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता