ब्रेकिंग
तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद

बिहार: घर में अचानक लगी भीषण आग, झुलसकर दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत

CHHAPRA: बड़ी खबर छपरा से आ रही है, जहां दो मासूम बच्चों की आग में झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया है। दोनों बच्चे घर में थे इसी द

बिहार: घर में अचानक लगी भीषण आग, झुलसकर दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHHAPRA: बड़ी खबर छपरा से आ रही है, जहां दो मासूम बच्चों की आग में झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया है। दोनों बच्चे घर में थे इसी दौरान अचानक आग लग गई। जबतक लोगों ने आग पर काबू पाया दोनों की झुलसकर मौत हो चुकी थी। घटना गौरा ओपी के हथिसार कोरर टोला की है। हादसे के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था।


मृतक बच्चों की पहचान हथिसार कोरर टोला निवासी धर्मेंद्र साह के 8 साल के बेटे आर्यन और 3 साल के अभय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार की दोपहर दोनों भाई स्कूल से लौटने के बाद घर में मौजूद थे। बच्चों के घर लौटने के बाद उनकी मां अनीता देवी राशन लाने के लिए दुकान चली गई थी। घर के बाकी लोग पड़ोस में गए थे। इसी दौरान घर में आग लग गई जिसमें दोनों बच्चे फंस गए।


घर में आग लगने के बाद आसपास के लौट मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने की कोशिश करने लगे, हालांकि तबतक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। गांव के लोग बाहर से आग को बुझाते रहें लेकर घर के अंदर फंसे दो मासूमों पर किसी की नजर नहीं पड़ी और देखते ही देखते दोनों मासूम जिंदा जल गए। घर के जलकर राख होने के बाद दोनों मासूमों का शव देखकर परिजनो में कोहराम मच गया।


उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। मौके पर पहुंचे अंचलाधिकारी ने पीड़ित परिवार को मदद का भरोसा दिलाया है। एक साथ दो बच्चों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें