ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

Bihar News: गयाजी के सूर्यकुंड तालाब में सैकड़ों मछलियों की मौत, भीषण गर्मी या है कोई और वजह?

Bihar News: गया के सूर्यकुंड तालाब में अचानक सैकड़ों मछलियों की मौत हो गई है। आशंका जताई जा रही है कि अत्यधिक गर्मी और पानी की कमी के कारण यह घटना हुई।

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
1 मिनट

Bihar News: गया के विष्णुपद मंदिर के पास स्थित सूर्यकुंड सरोवर में बीती रात से अचानक सैकड़ों मछलियों के मरने की घटना सामने आई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, तालाब में पानी की कमी और अत्यधिक गर्मी के कारण पानी का तापमान बढ़ गया, जिससे मछलियों के मरने की आशंका जताई जा रही है।


घटना के बाद तालाब के आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध फैल गई है, जिससे स्थानीय लोग परेशान हैं। मृत मछलियों की संख्या काफी अधिक बताई जा रही है। प्रशासन द्वारा अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन तालाब की स्थिति की जांच शुरू कर दी गई है।


स्थानीय निवासियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि तालाब में तत्काल पानी भरा जाए और मरी हुई मछलियों को साफ कर सही तरीके से दफनाया जाए, ताकि स्वास्थ्य पर कोई नकारात्मक प्रभाव न पड़े।

रिपोर्ट- नितम राज, गया

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता