ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में बीच सड़क गैराज मालिक का मर्डर, अब आरोपी का पुलिस एनकाउंटर; पैर में लगी गोली✦Bihar News : अनंत सिंह पर एक्शन से पहले नीतीश-ललन की मुलाकात, विजय चौधरी भी रहे मौजूद; क्या जेडीयू में अब बगावत की जगह नहीं?✦नीतीश सरकार बचाने को कहा था, अब JDU ने नीलम देवी को भी निकाला! राजनीति से दूर थीं छोटे सरकार की पत्नी, फिर किस बात की सजा?✦Bihar News: नीतीश के करीबी अनंत सिंह पर गिरी गाज, क्या निशांत कुमार के दौर में बदलेंगे JDU के समीकरण?✦Bihar News: बड़बोलापन और बगावत! अनंत सिंह से कहां हुई 3 बड़ी चूक? नीतीश कुमार का एक्शन, 6 साल के लिए JDU से OUT✦Bihar News : पटना में बीच सड़क गैराज मालिक का मर्डर, अब आरोपी का पुलिस एनकाउंटर; पैर में लगी गोली✦Bihar News : अनंत सिंह पर एक्शन से पहले नीतीश-ललन की मुलाकात, विजय चौधरी भी रहे मौजूद; क्या जेडीयू में अब बगावत की जगह नहीं?✦नीतीश सरकार बचाने को कहा था, अब JDU ने नीलम देवी को भी निकाला! राजनीति से दूर थीं छोटे सरकार की पत्नी, फिर किस बात की सजा?✦Bihar News: नीतीश के करीबी अनंत सिंह पर गिरी गाज, क्या निशांत कुमार के दौर में बदलेंगे JDU के समीकरण?✦Bihar News: बड़बोलापन और बगावत! अनंत सिंह से कहां हुई 3 बड़ी चूक? नीतीश कुमार का एक्शन, 6 साल के लिए JDU से OUT

बिहार : गर्मी का प्रकोप जारी, मौसम विभाग ने बताया कब मिलेगी राहत

PATNA : राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकतर जिले भीषण गर्मी के चपेट में रहे। लू से आम लोगों के साथ ही साथ पशु पक्षी

बिहार : गर्मी का प्रकोप जारी, मौसम विभाग ने बताया कब मिलेगी राहत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकतर जिले भीषण गर्मी के चपेट में रहे। लू से आम लोगों के साथ ही साथ पशु पक्षी भी परेशान हैं। पटना सहित राज्य के 18 जिलों में हिट वेव दर्ज किया जा रहा है। ऐसे में अब मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है कि राज्य में 21 अप्रैल के बाद तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इस दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।


मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को भी राज्यभर में लू जैसी परिस्थितियां रहेंगी। कुछ जगहों पर अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक जा सकता है। इसे देखते हुए इस सीजन में पहली बार लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।


वहीं, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, पटना सहित प्रदेश के आधा दर्जन जिलों में भीषण उष्ण लहर चलने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार पटना, मोतिहारी, खगड़िया, बांका और सुपौल के कुछ स्थानों पर भीषण उष्ण लहर चलेगी। वहीं प्रदेश के दक्षिण भाग, उत्तर पूर्व एवं उत्तर मध्य भागों के एक-दो स्थानों पर उष्ण लहर चलने की आशंका है।


मालुम हो कि, मंगलवार को सुपौल, फारबिसगंज, मोतिहारी, शेखपुरा और खग.. प्रचंड लू (सिवियर हीट वेव) की चपेट में रहा। वहीं पटना, पूर्णिया, वाल्मीकि नगर, सबौर, डेहरी, जमुई, भोजपुर, वैशाली, बांका, कटिहार, नवादा, हरनौत और अगवानपुर में हीट वेव की स्थिति रही ।