ब्रेकिंग
पहले रेता गला, फिर काट दीं दो उंगलियां… बेतिया में महिला की बेरहमी से हत्या से सनसनीIPS Preeta Verma: कौन हैं प्रीता वर्मा? जिन्हे विनय कुमार के छुट्टी पर जाते ही मिली बिहार DGP की जिम्मेदारीखाद माफियाओं पर स्ट्राइक...कृषि विभाग के अफसर हुए बेनकाब ! मोतिहारी में 5 गोदामों पर छापा, हजारों बोरी खाद देखकर प्रशासन भी हैरान, इन ताकतवर माफियाओं पर किसका हाथ ? फर्जी क्लीनिक में प्रसव के दौरान गर्भवती महिला और नवजात की मौत, अस्पताल में शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा15 दिनों से बिजली गुल… परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर सांसद-विधायक के खिलाफ जमकर की नारेबाजीपहले रेता गला, फिर काट दीं दो उंगलियां… बेतिया में महिला की बेरहमी से हत्या से सनसनीIPS Preeta Verma: कौन हैं प्रीता वर्मा? जिन्हे विनय कुमार के छुट्टी पर जाते ही मिली बिहार DGP की जिम्मेदारीखाद माफियाओं पर स्ट्राइक...कृषि विभाग के अफसर हुए बेनकाब ! मोतिहारी में 5 गोदामों पर छापा, हजारों बोरी खाद देखकर प्रशासन भी हैरान, इन ताकतवर माफियाओं पर किसका हाथ ? फर्जी क्लीनिक में प्रसव के दौरान गर्भवती महिला और नवजात की मौत, अस्पताल में शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा15 दिनों से बिजली गुल… परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर सांसद-विधायक के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

बिहार : गंगा में स्नान के दौरान दो कांवरियों की मौत, देवघर जा रहे थे दोनों बाप-बेटे

BHAGALPUR : खबर भागलपुर से आ रही है, जहां गंगा में स्नान करने के दौरान डूबने से दो कांवरियों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना सुलतानगंज के अजगैबीनाथ गंगा घाट की है। घटना की जानकारी मिलते

बिहार : गंगा में स्नान के दौरान दो कांवरियों की मौत, देवघर जा रहे थे दोनों बाप-बेटे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR : खबर भागलपुर से आ रही है, जहां गंगा में स्नान करने के दौरान डूबने से दो कांवरियों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना सुलतानगंज के अजगैबीनाथ गंगा घाट की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने दोनों शवों को गंगा से बरामद कर लिया है और उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 


मृतकों की पहचान गया के गुरारू थाना क्षेत्र निवासी अमरनाथ मिश्रा और विक्की मिश्रा के रूप में हुई है। दोनों मृतक बाप और बेटा बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक मृतक अमरनाथ मिश्रा अपने छोटे बेटे विक्की मिश्रा के साथ देवघर जाने के लिए गया से सुल्तानगंज पहुंचे थे। सुल्तानगंज में दोनों बाप बेटे अजगैबीनाथ घाट पर स्नान करने के लिए गंगा में उतरे थे। स्नान के दौरान गहराई का पता नहीं चलने पर दोनों बाप-बेटे डूब गए।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को गंगा से बरामद किया हालांकि तबतक बाप-बेटे की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मायागंज अस्पताल भेज दिया है और मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। हादसे की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता