ब्रेकिंग
Patna News : पटना को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा: आज शुरू होंगे मीठापुर-करबिगहिया और मीठापुर-महुली फ्लाईओवर, मिनटों में तय होगा लंबा सफरपहाड़ के आर-पार दौड़ेगा एक्सप्रेसवे! सासाराम में फिर टनल का प्लान, 15 KM कम हो सकती है दूरीरक्षाबंधन पर बिहार की 10 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा! घर पर सोलर लगेगा, बिजली बिल होगा जीरोBihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्सPatna News : पटना को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा: आज शुरू होंगे मीठापुर-करबिगहिया और मीठापुर-महुली फ्लाईओवर, मिनटों में तय होगा लंबा सफरपहाड़ के आर-पार दौड़ेगा एक्सप्रेसवे! सासाराम में फिर टनल का प्लान, 15 KM कम हो सकती है दूरीरक्षाबंधन पर बिहार की 10 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा! घर पर सोलर लगेगा, बिजली बिल होगा जीरोBihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्स

बिहार: गंडक नदी में डूबने से दो बहनों की दर्दनाक मौत, स्नान करने के दौरान हुआ हादसा

KHAGARIA: खगड़िया में गंडक नदी में डूबने से दो लड़कियों की मौत हो गई। दोनों आपस में ममेरी-फूफेरी बहन थीं। सोमवारी की पूजा के लिए दोनों नदी में नहाने गई थीं। इसी दौरान गहरे पानी में

बिहार: गंडक नदी में डूबने से दो बहनों की दर्दनाक मौत, स्नान करने के दौरान हुआ हादसा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KHAGARIA: खगड़िया में गंडक नदी में डूबने से दो लड़कियों की मौत हो गई। दोनों आपस में ममेरी-फूफेरी बहन थीं। सोमवारी की पूजा के लिए दोनों नदी में नहाने गई थीं। इसी दौरान गहरे पानी में चली गईं और नदी में डूबने से दोनों की जान चली गई। घटना गंगौर सहायक थाना इलाके के तिरासि गंडक घाट की है।


दोनों बहनों की पहचान सात साल की पोलू कुमारी और 9 साल की साक्षी कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सावन की दूसरी सोमवरी के मौके पर शिव मंदिर में पूजा करने के लिए दो मासूम बहन अपने घर से निकली थीं लेकिन पूजा करने से पहले हादसे की शिकार हो गईं।


पूजा करने से पहले दोनों बूढ़ी गंडक में नहाने चली गईं और नदी में डूब गईं। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जबतक दोनों को नदी से निकाला गया, उनकी मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद मृतक बच्चियों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक ही परिवार की दो बच्चियों की मौत से पूरे गांव में मातम छा गया है।

रिपोर्ट- अनिश कुमार