ब्रेकिंग
बिहार में भूमि विवाद में मर्डर: मां को बचाने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, पहले ही जताई थी खुद पर हमले की आशंकाभरत तिवारी एनकाउंटर केस: मुखिया समेत 14 नामजद और 50 अज्ञात पर FIR, विरोध प्रदर्शन करना पड़ा भारीगांव की लड़की से इश्कबाजी पड़ी भारी, कब्रिस्तान में मिला नाबालिग लड़के शव; हत्या की वारदात से सनसनीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया ‘मर्डर’, अपनी ही सरकार को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; मंत्री ने भी उठाए सवालपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांगबिहार में भूमि विवाद में मर्डर: मां को बचाने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, पहले ही जताई थी खुद पर हमले की आशंकाभरत तिवारी एनकाउंटर केस: मुखिया समेत 14 नामजद और 50 अज्ञात पर FIR, विरोध प्रदर्शन करना पड़ा भारीगांव की लड़की से इश्कबाजी पड़ी भारी, कब्रिस्तान में मिला नाबालिग लड़के शव; हत्या की वारदात से सनसनीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया ‘मर्डर’, अपनी ही सरकार को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; मंत्री ने भी उठाए सवालपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांग

बिहार : फूड पॉइजनिंग से एक ही घर के दो बच्चों की मौत, परिवार के तीन सदस्यों की हालत नाजुक

JEHANABAD : जहानाबाद जिले के बिशुनगंज ओपी क्षेत्र के औदान बिगहा गांव में बीती रात एक ही परिवार के सभी लोगों के द्वार विषाक्त खाना खाने से दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं घर के बा

बिहार : फूड पॉइजनिंग से एक ही घर के दो बच्चों की मौत, परिवार के तीन सदस्यों की हालत नाजुक
First Bihar
2 मिनट

JEHANABAD : जहानाबाद जिले के बिशुनगंज ओपी क्षेत्र के औदान बिगहा गांव में बीती रात एक ही परिवार के सभी लोगों के द्वार विषाक्त खाना खाने से दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं घर के बाकी अन्य तीन सदस्य की स्थिति भी नाजुक बनी हुई है। जिसका मखदूमपुर रेफरल अस्पताल के बाद जहानाबाद सदर अस्पताल में ईलाज किया जा रहा है।


इस मामले में इलाजरत सदस्यों ने बताया कि सभी लोग रात में रोटी सब्जी और चटनी खा कर सो गए थे। उस समय सभी लोग पूरी तरह से ठीक थे। और सुबह जब होश हुआ तो हमलोग अस्पताल में थे। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह देर तक जब घर का कोई सदस्य बाहर निकला तो हमलोग को शक हुआ।


उसके बाद छत के सहारे जब घर में गए तो देखा कि सब लोग घर में बेहोश सोए हुए हैं। आनन-फानन में सभी लोगों को मखदूमपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो बच्चो को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 


बाकी तीन लोगों को बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भेजा गया है। इस घटना के बाद परिवार में हाहाकार मच गया है। एक ही साथ घर के दो बच्चो की मौत के बाद परिवार वालो का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता