ब्रेकिंग
Bihar News: राजधानी, मगध और संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को झटका, सफर से पहले जरूर चेक करें ट्रेन का स्टेटस✦बिहार में अपराध पर CM सम्राट का बड़ा एक्शन! मुख्यमंत्री आवास पर हाईलेवल बैठक, DGP समेत सभी बड़े अधिकारी तलब✦शराब के नशे में डाकघर पहुंचा पोस्टमास्टर, ग्राहकों से की बदसलूकी; फिर जो हुआ... पहुंच गया जेल✦बिहार MLC चुनाव: आज NDA की महाबैठक, बागियों पर फैसला या 8 सीटों की जीत का बनेगा मास्टरप्लान? सम्राट चौधरी ने बुलाई बैठक✦लाखों की नौकरी छोड़ी, चार बार की कोशिश... फिर हासिल की UPSC में 69वीं रैंक, सासाराम की कमान संभालने वाली कौन हैं IAS प्रिया रानी?✦Bihar News: राजधानी, मगध और संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को झटका, सफर से पहले जरूर चेक करें ट्रेन का स्टेटस✦बिहार में अपराध पर CM सम्राट का बड़ा एक्शन! मुख्यमंत्री आवास पर हाईलेवल बैठक, DGP समेत सभी बड़े अधिकारी तलब✦शराब के नशे में डाकघर पहुंचा पोस्टमास्टर, ग्राहकों से की बदसलूकी; फिर जो हुआ... पहुंच गया जेल✦बिहार MLC चुनाव: आज NDA की महाबैठक, बागियों पर फैसला या 8 सीटों की जीत का बनेगा मास्टरप्लान? सम्राट चौधरी ने बुलाई बैठक✦लाखों की नौकरी छोड़ी, चार बार की कोशिश... फिर हासिल की UPSC में 69वीं रैंक, सासाराम की कमान संभालने वाली कौन हैं IAS प्रिया रानी?

ट्रक मालिकों से 4.40 लाख अवैध वसूली मामले में EOU की जांच तेज, शिकायतकर्ताओं से मांगे दस्तावेज

बिहार में कथित अवैध वसूली के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने जांच तेज कर दी है। कोईलवर में दो ट्रकों को छोड़ने के बदले 4.40 लाख रुपये वसूलने के आरोपों की जांच हो रही है। EOU ने शिकायतकर्ता से 15 दिनों में सभी दस्तावेज और साक्ष्य मांगे हैं।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: पटना की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने कथित अवैध वसूली से जुड़े एक मामले की जांच तेज कर दी है। मामला अप्रैल 2024 में भोजपुर के कोईलवर थाना क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के एक ट्रक मालिक के दो वाहनों को कथित तौर पर रोककर छोड़ने के एवज में 4.40 लाख रुपये की अवैध वसूली के आरोप से जुड़ा है। इस मामले में तत्कालीन खनन इंस्पेक्टर चंदन कुमार, चालक शुभम कुमार और एक सैफ जवान पर आरोप लगाए गए हैं।



बताया गया कि अरवल से बालू लोड कर आ रहे ट्रकों को कोईलवर थाना क्षेत्र में रोकने के बाद कथित तौर पर अवैध वसूली की गई थी। आरोप है कि उत्तर प्रदेश के ट्रक मालिक के दो वाहनों को छोड़ने के बदले 4.40 लाख रुपये लिए गए।



मामले को लेकर भोजपुर जिला ट्रक ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय यादव ने आर्थिक अपराध इकाई, पटना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के साथ कथित लेनदेन से संबंधित दस्तावेज और अन्य साक्ष्य भी उपलब्ध कराए गए थे।



जांच को आगे बढ़ाते हुए EOU के डीएसपी राजेंद्र प्रसाद सिंह ने शिकायतकर्ता अजय यादव से संबंधित सभी कागजात और साक्ष्य 15 दिनों के भीतर उपलब्ध कराने को कहा है।EOU की ओर से मांगे गए दस्तावेज मिलने के बाद आरोपों की जांच और उपलब्ध तथ्यों के सत्यापन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। 



जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आर्थिक अपराध इकाई मामले से जुड़े दस्तावेज और अन्य साक्ष्यों को जुटाने में लगी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता