ब्रेकिंग
NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन में बवाल, जहानाबाद में पुलिस पर पथराव के बाद लाठीचार्ज, फायरिंग से मचा हड़कंपबिहार के स्कूल में मिड डे मील की बड़ी लापरवाही, खाने में मिला मरा हुआ सांप; 20 से ज्यादा बच्चों की बिगड़ी तबीयतबिहार में खासमहाल की जमीन का होगा सर्वे, जिलावार तैयार होगी पूरी लिस्ट; समीक्षा बैठक में मंत्री ने दिए निर्देशDNA रिपोर्ट से हुआ बड़ा खुलासा: सगा भाई निकला नवजात का बायोलॉजिकल पिता, हाईकोर्ट ने रद्द की बेगुनाह युवक की FIRबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी जमीन पर बना दी तीन मंजिला रिसॉर्ट, CO पर निलंबन की तलवारNEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन में बवाल, जहानाबाद में पुलिस पर पथराव के बाद लाठीचार्ज, फायरिंग से मचा हड़कंपबिहार के स्कूल में मिड डे मील की बड़ी लापरवाही, खाने में मिला मरा हुआ सांप; 20 से ज्यादा बच्चों की बिगड़ी तबीयतबिहार में खासमहाल की जमीन का होगा सर्वे, जिलावार तैयार होगी पूरी लिस्ट; समीक्षा बैठक में मंत्री ने दिए निर्देशDNA रिपोर्ट से हुआ बड़ा खुलासा: सगा भाई निकला नवजात का बायोलॉजिकल पिता, हाईकोर्ट ने रद्द की बेगुनाह युवक की FIRबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी जमीन पर बना दी तीन मंजिला रिसॉर्ट, CO पर निलंबन की तलवार

Bihar News: बिहार चुनाव के बीच करोड़ों की लागत से बना पुल धंसा, कांग्रेस बोली- जनता सब देख रही है, अब वोट से चोट करेगी

Bihar News: फारबिसगंज के केवलाशी गांव में परमान नदी पर बने 4 करोड़ रुपये लागत के कौआचार पुल का एक स्पैन धंस गया; कांग्रेस ने नीतीश सरकार पर भ्रष्टाचार और निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाया।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज प्रखंड के केवलाशी गांव में परमान नदी पर बना कौआचार पुल का एक स्पैन नदी में धंस गया है। इस हादसे के बाद फारबिसगंज, पटेगना और आसपास के कई गांवों का संपर्क टूट गया है। पहले चरण के मतदान से ठीक पहले पुल धंसने की इस घटना ने राजनीतिक गर्मी बढ़ा दी है।


ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि परमान नदी पर लगभग 4 करोड़ रुपये की लागत से चार स्पैन का पुल बनाया गया था, जिसमें से एक पिलर नदी में धंस गया है। पुल के ध्वस्त होने से न केवल आवागमन बाधित हुआ है, बल्कि निर्माण की गुणवत्ता पर भी गंभीर सवाल उठने लगे हैं।


यह पुल वर्ष 2019 में निर्मित किया गया था और तब से यह क्षेत्र के लोगों के लिए मुख्य संपर्क मार्ग रहा है। करोड़ों की लागत से बने पुल का पाया धंस जाने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है, वहीं विपक्ष ने इसे भ्रष्टाचार का उदाहरण बताया है।


कांग्रेस पार्टी ने इस मामले को लेकर राज्य सरकार पर सीधा हमला बोला है। पार्टी ने अपने एक्स हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा “नीतीश-मोदी का भ्रष्टाचार देख लीजिए! 2022 में करोड़ों रुपये लगाकर अररिया में एक पुल बना और अब यह ढह गया। तीन साल भी पुल नहीं चल पाया। यह NDA का फर्जी विकास है। जनता सब देख रही है, अब वोट से चोट करेगी।”


बता दें कि इससे पहले 18 जून 2024 को अररिया के सिकटी प्रखंड में 12 करोड़ रुपये की लागत से बकरा नदी पर बना पुल उद्घाटन से पहले ही गिर गया था। अब दोबारा तीन साल के भीतर ही एक और पुल धंसने से निर्माण की गुणवत्ता और सरकारी निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता