ब्रेकिंग
निगरानी की गिरफ्त में आया DTO ऑफिस का घूसखोर क्लर्क, 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तारबिहार में विजिलेंस का ट्रिपल एक्शन, DTO बड़ा बाबू, दारोगा और जेई रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार...‘भीख नहीं मांग रहे, क्रेडिट के अनुरूप बिहार को पैसा दो’, लालू यादव ने पुराना वीडियो शेयर कर केंद्र सरकार पर बोला हमलाज्वेलरी शॉप लूटने पहुंचे बदमाशों ने दुकानदार को मारी गोली, ग्रामीणों ने दो लुटेरों को पकड़कर पीटाबक्सर के प्रधान डाकघर में CBI की रेड, तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछनिगरानी की गिरफ्त में आया DTO ऑफिस का घूसखोर क्लर्क, 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तारबिहार में विजिलेंस का ट्रिपल एक्शन, DTO बड़ा बाबू, दारोगा और जेई रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार...‘भीख नहीं मांग रहे, क्रेडिट के अनुरूप बिहार को पैसा दो’, लालू यादव ने पुराना वीडियो शेयर कर केंद्र सरकार पर बोला हमलाज्वेलरी शॉप लूटने पहुंचे बदमाशों ने दुकानदार को मारी गोली, ग्रामीणों ने दो लुटेरों को पकड़कर पीटाबक्सर के प्रधान डाकघर में CBI की रेड, तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ

बिहार में बज गया चुनावी बिगुल: आचार संहिता लागू होते ही हटाया जाने लगा पोस्टर

बिहार विधानसभा चुनाव का ऐलान होते ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। 6 और 11 नवम्बर को दो चरणों में मतदान होगा, जबकि 14 नवम्बर को मतगणना होगी। आचार संहिता लागू होते ही वैशाली में बैनर-पोस्टर हटाने का अभियान शुरू हो गया है।

बिहार
दो चरणों में बिहार में मतदान
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

HAJIPUR: बिहार में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। बिहार में दो चरणों में चुनाव होंगे। पहला चरण 6 नवम्बर और दूसरा चरण 11 नवम्बर को बिहार में मतदान होगा। वही 14 नवम्बर को मतों की गिनती होगी। जिसके बाद रिजल्ट प्रकाशित किया जाएगा। 


चुनाव की घोषणा के साथ ही बिहार में आज मंगलवार 6 अक्टूबर से आदर्श आचार संहिता लागू हो गया है। आचार संहिता लागू होते ही वैशाली में लगे बैनर पोस्टरों को हटाने का काम शुरू हो गया है। जहां-जहां बैनर और पोस्टर लगाये गये हैं, वहां मजदूरों को पोस्टर हटाने में जिला प्रशासन ने लगा दिया है। मजिस्ट्रेट के मौजूदगी में पुलिस और नगरपालिका के कर्मचारी इसे हटवाने में लगे हैं।


आदर्श आचार संहिता की घोषणा के साथ ही मुंगेर में नगर निगम और अस्पताल प्रबंधन के द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में लगे राजनीतिक और नेताओं के लगे बैनर पोस्टर को उतारने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एक-एक कर सभी जगहों से बैनर पोस्टर हटाये जा रहे हैं।


वही शिवहर में भी आचार संहिता लगते ही जिला प्रशासन एक्शन मोड में आ गई। शिवहर में जहां-जहां बैनर-पोस्टर लगाये गये थे, उसे आनन-फानन में हटाया गया। एसडीएम अविनाश कुणाल और नगर कार्यपालक पदाधिकारी नीलम स्वेता की मौजूदगी में इसे हटाया गया। बिहार में बज गया चुनावी बिगुल: आचार संहिता लागू होते ही हटाया जाने लगा पोस्टर बिहार में बज गया चुनावी बिगुल: आचार संहिता लागू होते ही हटाया जाने लगा पोस्टर बिहार में बज गया चुनावी बिगुल: आचार संहिता लागू होते ही हटाया जाने लगा पोस्टर बिहार में बज गया चुनावी बिगुल: आचार संहिता लागू होते ही हटाया जाने लगा पोस्टर बिहार में बज गया चुनावी बिगुल: आचार संहिता लागू होते ही हटाया जाने लगा पोस्टर

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता