ब्रेकिंग
बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम✦Guwahati Train Accident: गुवाहाटी के पास अचानक बेपटरी हुई कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस, इंजन समेत 7 डिब्बे पटरी से उतरे ...✦Anant Singh : बहन की शादी से पहले बहनोई संग दिखे अनंत सिंह के बेटे, बाढ़ में शादी की तैयारियां तेज; जानिए वेडिंग का पूरा प्लान...✦बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम✦Guwahati Train Accident: गुवाहाटी के पास अचानक बेपटरी हुई कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस, इंजन समेत 7 डिब्बे पटरी से उतरे ...✦Anant Singh : बहन की शादी से पहले बहनोई संग दिखे अनंत सिंह के बेटे, बाढ़ में शादी की तैयारियां तेज; जानिए वेडिंग का पूरा प्लान...

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन सख्त, गयाजी में 17 अपराधी थाना बदर; 114 को मिला CCA नोटिस

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर गया जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए 17 अपराधियों को थाना बदर किया गया है, जबकि 114 अपराधियों को सीसीए नोटिस जारी किया गया है।

Bihar Election 2025
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए गया जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने बताया कि पूर्व चुनावों के दौरान गड़बड़ी फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।


प्रशासन ने बिहार अपराध नियंत्रण अधिनियम 2024 की धारा 3 के तहत कार्रवाई करते हुए 17 अपराधियों को थाना बदर किया है, जबकि 114 अपराधियों के खिलाफ सीसीए का नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस संबंधित थानों के माध्यम से आरोपियों तक पहुंचाया जा रहा है, ताकि समय रहते कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।


थाना बदर किए गए अपराधियों में बोधगया, चंदौती, मोहनपुर, मऊ, गुरुआ, कोच और शेरघाटी थाना क्षेत्रों के कई कुख्यात शामिल हैं। बोधगया के महेश यादव और उमेश यादव को डोभी थाना क्षेत्र में बदर किया गया है। चंदौती के मनीष कुमार को डोभी और यादवेन्दु यादव को बेलागंज थाना क्षेत्र भेजा गया है।


मोहनपुर के रामबली यादव, सुदामा यादव और पंकज दास को क्रमशः कोच, पाई बीघा और टिकारी थाना क्षेत्रों में बदर किया गया है। गुरुआ के बिंदेश्वर यादव, हरेंद्र यादव, राहुल कुमार उर्फ भोला और इंद्रदेव सिंह को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में स्थानांतरित किया गया है।


इसके अलावा, कोच के प्रदीप कुमार खोपचलिया को मोहनपुर, अंटू कुमार को टिकारी, जबकि चंदौती के कमिन्द्र यादव उर्फ नेपाली यादव को बाके बाजार थाना क्षेत्र में बदर किया गया है। जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने कहा कि गया जिले में हर हाल में शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं निष्पक्ष वातावरण में चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सजग है। अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता