ब्रेकिंग
Bihar Expressway : अब 10-12 घंटे नहीं, सिर्फ 6 घंटे में वाराणसी से कोलकाता! बिहार से गुजरने वाला एक्सप्रेसवे बदल देगा पूरा सफर✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह के ‘9 लोगों की कुर्बानी’ वाले बयान पर बोले संजय झा - ‘पार्टी के संज्ञान में है पूरा मामला, सबकुछ हो रहा नोट’✦बिहार MLC चुनाव: 'छोटे सरकार' के पलटवार के बाद बैकफुट पर विजय सिन्हा? अब अचानक बोले- ‘अनंत बाबू अभिभावक हैं’,✦Patna Traffic Plan : पटना में दुर्गा पूजा घूमने निकल रहे हैं तो पहले पढ़ लें ये खबर, कई प्रमुख सड़कों पर No Entry और वन-वे✦2004 Bihar Encounter : आखिर बाढ़ में ऐसा क्या हुआ था, जिसे लेकर 'छोटे सरकार' कर रहे नीतीश कुमार के लिए कुर्बानी देने का दावा? जानिए इस दिन की पूरी कहानी✦Bihar Expressway : अब 10-12 घंटे नहीं, सिर्फ 6 घंटे में वाराणसी से कोलकाता! बिहार से गुजरने वाला एक्सप्रेसवे बदल देगा पूरा सफर✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह के ‘9 लोगों की कुर्बानी’ वाले बयान पर बोले संजय झा - ‘पार्टी के संज्ञान में है पूरा मामला, सबकुछ हो रहा नोट’✦बिहार MLC चुनाव: 'छोटे सरकार' के पलटवार के बाद बैकफुट पर विजय सिन्हा? अब अचानक बोले- ‘अनंत बाबू अभिभावक हैं’,✦Patna Traffic Plan : पटना में दुर्गा पूजा घूमने निकल रहे हैं तो पहले पढ़ लें ये खबर, कई प्रमुख सड़कों पर No Entry और वन-वे✦2004 Bihar Encounter : आखिर बाढ़ में ऐसा क्या हुआ था, जिसे लेकर 'छोटे सरकार' कर रहे नीतीश कुमार के लिए कुर्बानी देने का दावा? जानिए इस दिन की पूरी कहानी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: आचार संहिता लागू होने के बाद अब तक करोड़ों की जब्ती

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों के ऐलान के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। दो चरणों में होने वाले चुनाव में अब तक करोड़ों की नकदी, शराब, ड्रग्स और फ्रीबीज़ की जब्ती की गई है। सख्त निगरानी अभियान जारी है।

बिहार
प्रशासन ने बढ़ाई सख्ती
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा 2025 चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी है। इस बार बिहार में दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में 121 सीटों के लिए 6 नवंबर को वोटिंग होगी वहीं दूसरे चरण में 122 सीटों के लिए 11 नवंबर को मतदान होगा जबकि चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को घोषित किये जाएंगे। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद सख्ती बढ़ा दी गयी है। अब तक की लाखों रुपये की जब्ती की कार्रवाई की गयी है। 


बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता लागू किए जाने के पश्चात राज्य में प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा व्यापक रूप से निगरानी और गहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। मतदाताओं को प्रलोभन देने हेतु नकद, शराब, मादक पदार्थ, बहुमूल्य वस्तुएं अथवा अन्य उपहारों के वितरण पर रोक लगाने के उद्देश्य से की जा रही कार्रवाई के क्रम में अब तक बड़ी मात्रा में जब्ती की गई है।


अब तक की प्रमुख जब्ती (रिपोर्टेड राशि लाख रुपये में)

नकद राशि- ₹15.02830 लाख

शराब- ₹406.77763 लाख

ड्रग्स / नशीले पदार्थ- ₹164.57820 लाख

कीमती धातु- ₹1.60000 लाख

फ्रीबीज़ / अन्य वस्तुएं - ₹240.38352 लाख

राज्य में चुनावी प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस, आबकारी विभाग, आयकर विभाग, नॉरकोटिक्स ब्यूरो, सीमा शुल्क और फ्लाइंग स्क्वॉड टीमों द्वारा लगातार संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा सभी जिलों को निर्देश दिया गया है कि निगरानी को और सशक्त बनाते हुए प्रत्येक शिकायत पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। निर्वाचन आयोग का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मतदाता बिना किसी प्रलोभन या दबाव के स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।