ब्रेकिंग
Bihar Expressway : अब 10-12 घंटे नहीं, सिर्फ 6 घंटे में वाराणसी से कोलकाता! बिहार से गुजरने वाला एक्सप्रेसवे बदल देगा पूरा सफर✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह के ‘9 लोगों की कुर्बानी’ वाले बयान पर बोले संजय झा - ‘पार्टी के संज्ञान में है पूरा मामला, सबकुछ हो रहा नोट’✦बिहार MLC चुनाव: 'छोटे सरकार' के पलटवार के बाद बैकफुट पर विजय सिन्हा? अब अचानक बोले- ‘अनंत बाबू अभिभावक हैं’,✦Patna Traffic Plan : पटना में दुर्गा पूजा घूमने निकल रहे हैं तो पहले पढ़ लें ये खबर, कई प्रमुख सड़कों पर No Entry और वन-वे✦2004 Bihar Encounter : आखिर बाढ़ में ऐसा क्या हुआ था, जिसे लेकर 'छोटे सरकार' कर रहे नीतीश कुमार के लिए कुर्बानी देने का दावा? जानिए इस दिन की पूरी कहानी✦Bihar Expressway : अब 10-12 घंटे नहीं, सिर्फ 6 घंटे में वाराणसी से कोलकाता! बिहार से गुजरने वाला एक्सप्रेसवे बदल देगा पूरा सफर✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह के ‘9 लोगों की कुर्बानी’ वाले बयान पर बोले संजय झा - ‘पार्टी के संज्ञान में है पूरा मामला, सबकुछ हो रहा नोट’✦बिहार MLC चुनाव: 'छोटे सरकार' के पलटवार के बाद बैकफुट पर विजय सिन्हा? अब अचानक बोले- ‘अनंत बाबू अभिभावक हैं’,✦Patna Traffic Plan : पटना में दुर्गा पूजा घूमने निकल रहे हैं तो पहले पढ़ लें ये खबर, कई प्रमुख सड़कों पर No Entry और वन-वे✦2004 Bihar Encounter : आखिर बाढ़ में ऐसा क्या हुआ था, जिसे लेकर 'छोटे सरकार' कर रहे नीतीश कुमार के लिए कुर्बानी देने का दावा? जानिए इस दिन की पूरी कहानी

BIHAR NEWS : अनंत सिंह के ‘9 लोगों की कुर्बानी’ वाले बयान पर बोले संजय झा - ‘पार्टी के संज्ञान में है पूरा मामला, सबकुछ हो रहा नोट’

अनंत सिंह के बयान को लेकर जेडीयू में सियासी हलचल के बीच संजय झा ने कहा कि यह मामला प्रदेश पार्टी के संज्ञान में है। वहीं उन्होंने पटना स्नातक सीट पर नीरज कुमार की बड़े अंतर से जीत का दावा किया है।

BIHAR NEWS
BIHAR NEWS
© ians
Tejpratap
Tejpratap
5 मिनट

BIHAR NEWS : बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। इसी बीच जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने एनडीए की एकजुटता और खास तौर पर पटना स्नातक सीट को लेकर बड़ा दावा किया है। संजय झा ने कहा है कि फिलहाल एमएलसी चुनाव हैं और इसको लेकर एनडीए में जो फीडबैक सामने आ रहे हैं, उसके मुताबिक सबसे बड़ी बात यह है कि पूरा एनडीए यूनाइटेड होकर चुनाव लड़ रहा है।


संजय झा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष में क्या हाल है, यह सभी देख रहे हैं। जो तथाकथित इंडिया एलाइंस वाले हैं, वह एक दूसरे के खिलाफ ही लड़ रहे हैं। केंद्र में मीटिंग करते हैं कि एक साथ हैं और बिहार में आकर एक दूसरे के खिलाफ लड़ रहे हैं। वहीं एनडीए एकजुट होकर चुनाव लड़ रहा है। अब इन सभी आठ सीटों पर एनडीए का मार्जिन कैसे बढ़े, हमारा ध्यान इस तरफ है।


लेकिन इन सबके बीच पटना स्नातक सीट पर जेडीयू के प्रत्याशी और मौजूदा एमएलसी नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह के खुलकर मैदान में उतरने का मामला लगातार चर्चा में है। अनंत सिंह ने जनसुराज समर्थित प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह के समर्थन का ऐलान किया है। इसके बाद से ही जेडीयू के अंदर इसको लेकर सियासी चर्चा तेज है।


पटना स्नातक सीट को लेकर संजय झा ने पार्टी का रुख भी साफ कर दिया। उन्होंने कहा कि पटना में भी हम लोग दोनों सीट जीत रहे हैं। खासकर स्नातक सीट को लेकर हमारे जो कैंडिडेट हैं, वो नीरज कुमार जी हैं। वह पहले भी इस सीट पर जीत कर आते रहे हैं। इस बार भी वह बड़े अंतर से चुनाव जीतेंगे।


वहीं अनंत सिंह के उस बयान को लेकर भी संजय झा से सवाल किया गया, जिसमें उन्होंने नीतीश कुमार के लिए अपने लोगों की कुर्बानी देने की बात कही थी। अनंत सिंह ने पहले कहा था कि उन्होंने नीतीश कुमार के लिए नौ लोगों का मर्डर करवाया था, लेकिन बाद में उन्होंने अपनी बात स्पष्ट करते हुए कहा कि उन्होंने नौ लोगों का मर्डर नहीं करवाया था, बल्कि एसटीएफ की तरफ से उनके नौ लोगों की हत्या कर दी गई थी। अनंत सिंह ने कहा था कि उन्होंने नीतीश कुमार के लिए अपने लोगों को कुर्बान किया था।


अब इसी पूरे मामले पर संजय झा का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि अनंत सिंह का बयान आया है, उसके बाद सफाई भी उन्होंने इस पर दी है। अब जो प्रदेश पार्टी है, सारी चीजों को संज्ञान में रख रही है। यह मामला प्रदेश पार्टी के संज्ञान में है। प्रदेश पार्टी सारी चीजों को नोटिस कर रही है।


संजय झा ने अनंत सिंह को लेकर पूछे गए सवाल पर साफ तौर पर कहा कि यह मामला पार्टी के संज्ञान में है। हालांकि उन्होंने इस पर किसी तरह की कार्रवाई या पार्टी के अगले कदम को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। उन्होंने इतना जरूर कहा कि पटना में दोनों कैंडिडेट हमारे नीरज कुमार और नवल किशोर यादव बड़े मार्जिन से चुनाव जीत रहे हैं।


एमएलसी चुनाव के बीच अनंत सिंह का नीरज कुमार के खिलाफ खड़ा होना जेडीयू के लिए खासा चर्चा का विषय बना हुआ है। अनंत सिंह लगातार यह कहते रहे हैं कि वह अपने राजनीतिक फैसले को लेकर पीछे हटने वाले नहीं हैं। वहीं जेडीयू की ओर से लगातार यह संदेश दिया जा रहा है कि पार्टी अपने उम्मीदवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।


ऐसे में संजय झा का यह कहना कि अनंत सिंह का मामला प्रदेश पार्टी के संज्ञान में है, इस पूरे विवाद को और महत्वपूर्ण बना देता है। फिलहाल पार्टी की नजर चुनावी नतीजों पर है और संजय झा का दावा है कि एनडीए सभी आठ सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ रहा है। खास तौर पर पटना की दोनों सीटों पर उन्होंने नीरज कुमार और नवल किशोर यादव की बड़ी जीत का दावा किया है।