ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

बिहार : ईद की खरीदारी कर घर लौट रहे थे पांच युवक, भीषण सड़क हादसे में दो की हो गई मौत, तीन की हालत नाजुक

SASARAM : खबर रोहतास से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सासाराम-चौसा मार्ग पर करगहर पेट्रोल पंप के पास

बिहार : ईद की खरीदारी कर घर लौट रहे थे पांच युवक, भीषण सड़क हादसे में दो की हो गई मौत, तीन की हालत नाजुक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM : खबर रोहतास से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सासाराम-चौसा मार्ग पर करगहर पेट्रोल पंप के पास की है। यहां शनिवारी की देर रात एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पांच युवकों को रौंद डाला। जिससे दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में तीनों घायलों को स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया।


मृतकों की पहचान कुर्बान राईन के बेटे समीर राईन और ताजुद्दीन राईन के बेटे अशफाक राईन के रूप में की गई है। जबकि घायलों में मो. राईन का बेटा सुहैल राईन और राजू राईन के बेटे अफरोज आलम समेत एक अन्य युवक शामिल है। बताया जा रहा है कि दो बाइक पर सवार होकर पांचों युवक ईद की खरीदारी कर सासाराम से घर लौट रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया।


इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना को अंजाम देने वाले वाहन और उसके चालक को तलाश कर रही है। इस घटना के बाद परिजनों का जहां रो-रो कर बूरा हाल है वहीं इलाके में मातमी सन्नाटा छा गया है। गंभीर रूप से घायल अफरोज आलम को चिंताजनक की हालत में वाराणसी भेजा गया है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें